Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore: Crackdown on e-rickshaws operating on restricted routes; e-rickshaws will no longer be seen on three s

इंदौर: प्रतिबंधित मार्गों पर हुए ई रिक्शा की धरपकड़,तीन मार्गों पर नजर नहीं आएंगे ई रिक्शा

Fri, 27 Nov 2026 07:07 PM IST
Abhishek Chendke न्यूज डेस्क,अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क,अमर उजाला, इंदौर Published by: Abhishek Chendke Updated Fri, 27 Nov 2026 07:07 PM IST
सार
Register For Event

इंदौर में ट्रैफिक जाम से निजात दिलाने के लिए तीन प्रमुख मार्गों पर ई-रिक्शा के संचालन पर रोक लगाई है। आदेश के पहले दिन प्रतिबंध की धज्जियां उड़ती नजर आईं, लेकिन शुक्रवार को ट्रैफिक पुलिस ने सख्ती दिखाई। रीगल तिराहे पर ज्यादा ई-रिक्शा पकड़े गए। 

विज्ञापन
Indore: Crackdown on e-rickshaws operating on restricted routes; e-rickshaws will no longer be seen on three s
ई रिक्शा - फोटो : amarujala

विस्तार

इंदौर में प्रशासन द्वारा जिन तीन प्रमुख मार्गों पर ई-रिक्शा के संचालन पर प्रतिबंध लगाया गया है, वहां शुक्रवार को पुलिस ने ई-रिक्शा की धरपकड़ की। यात्रियों को लेकर प्रतिबंधित मार्गों पर चल रहे रिक्शों को पुलिसकर्मियों ने रोका और उनके चालान बनाए। यात्रियों से कहा गया कि वे दूसरे विकल्प अपनाकर अपने गंतव्य तक पहुंचें।

विज्ञापन

 

रिक्शा पकड़े जाने के बाद चालक मिन्नतें करते नजर आए और प्रतिबंध की जानकारी नहीं होने का हवाला देते रहे। वहीं, कुछ चालक नाराज हो गए। उनका कहना था कि दिनभर में जितनी कमाई नहीं हो पाई, उससे ज्यादा राशि के चालान बन गए।

विज्ञापन

 

सबसे ज्यादा ई-रिक्शा पुलिस ने रीगल तिराहे पर पकड़े। कुछ रिक्शा तिराहा पार कर आरएनटी मार्ग पर भी जा रहे थे। पुलिस ने उन्हें भी रोक लिया। इस पर चालक बहस करने लगे कि आरएनटी मार्ग पर प्रतिबंध नहीं है, फिर उन्हें क्यों रोका जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

कलेक्टर शिवम वर्मा ने बुधवार को एबी रोड, सुपर कॉरिडोर और एमजी रोड पर ई-रिक्शा के संचालन पर रोक लगा दी है। ई-रिक्शा की संख्या अधिक होने के कारण इन मार्गों पर ट्रैफिक जाम की समस्या सामने आ रही थी।


 

इंदौर में स्कूली बच्चों को ई-रिक्शा में ले जाने पर भी प्रतिबंध है, लेकिन इसके बावजूद बच्चे रिक्शों में सफर करते नजर आते हैं। गुरुवार को तीनों प्रतिबंधित मार्गों पर आदेश की खुलेआम अनदेखी होती रही, लेकिन शुक्रवार को ट्रैफिक पुलिस की सख्ती का असर दिखाई दिया और तीनों मार्गों पर ई-रिक्शा की संख्या कम नजर आई

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed