फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore: Buses are not under the control of the administration, they disrupt traffic by standing on the roads,

Indore News: शहर में बेलगाम बसों से बिगड़ रहा ट्रैफिक, कार्रवाई से दूर ट्रैवल्स कंपनियां; रोज लग रहा जाम

Mon, 11 May 2026 08:32 AM IST
Abhishek Chendke न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: Abhishek Chendke Updated Mon, 11 May 2026 08:32 AM IST
सार
Register For Event

इंदौर में बसें सड़कों पर खड़ी होकर ट्रैफिक जाम लगा रही है और लोगों की सुरक्षा को भी खतरे में डाल रही हैं। हाल ही में हंस ट्रैवल्स के गोदाम में एक महिला सफाईकर्मी पर 100 किलो पार्सल फेंकने की घटना सामने आई है।

विज्ञापन
Indore: Buses are not under the control of the administration, they disrupt traffic by standing on the roads,
इंदौर में बसें बेलगाम। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इंदौर में ट्रैफिक पुलिस जहां दिनभर दोपहिया वाहन चालकों के चालान काटती नजर आती है, वहीं शहर में संचालित अंतरराज्यीय बसों पर उसका कोई प्रभाव दिखाई नहीं देता। सुबह और शाम के व्यस्त समय में कई बसें सड़कों पर खड़ी होकर ट्रैफिक व्यवस्था बिगाड़ती हैं। इतना ही नहीं, बसों के जरिए गैरकानूनी तरीके से लाया गया सामान और पार्सल बीच सड़क पर ही उतार दिया जाता है।

विज्ञापन

रविवार को हंस ट्रैवल्स के गोदाम में एक गंभीर घटना सामने आई। यहां एक कर्मचारी ने 100 किलो वजनी पार्सल महिला सफाईकर्मी पर फेंक दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। मामले में पुलिस ने हत्या के प्रयास का केस दर्ज कर तीन लोगों को गिरफ्तार किया है और गोदाम को भी सील कर दिया है।

विज्ञापन

शहर में हंस ट्रैवल्स समेत कई ट्रैवल्स कंपनियां रोजाना सैकड़ों किलो पार्सल अलग-अलग राज्यों तक पहुंचाती हैं, लेकिन इनके सामान की कोई प्रभावी जांच नहीं होती। कई बार बसों के जरिए हवाला का पैसा ले जाए जाने के मामले भी सामने आ चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें: नर्मदा में मौत का भंवर: दोस्तों के सामने गहरे पानी में समाया 18 साल का कैलाश, घाट पर मची चीख-पुकार; तलाश जारी

आधी सड़क घेरकर खड़ी होती हैं बसें
ढक्कनवाला कुएं के पास हंस ट्रैवल्स की बसें आधे से ज्यादा सड़क घेरकर खड़ी रहती हैं, जिससे अन्य वाहन चालकों को निकलने में परेशानी होती है। कई शिकायतों के बावजूद ट्रैफिक पुलिस ने अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की। यही स्थिति बॉम्बे अस्पताल चौराहा, स्टार चौराहा और रेडिसन चौराहा पर भी देखने को मिलती है, जहां बसें सड़क किनारे खड़ी होकर लंबा जाम लगवाती हैं। शाम के समय ट्रैफिक दबाव बढ़ने पर स्थिति और खराब हो जाती है।

बस का परमिट हो सकता है निरस्त
महिला सफाईकर्मी पर पार्सल फेंकने की घटना के बाद कर्मचारियों पर तो केस दर्ज हो गया, लेकिन हंस ट्रैवल्स के खिलाफ अब तक कोई बड़ी कार्रवाई नहीं हुई है। जिस बस की छत से पार्सल फेंका गया, उसे सामान ढोने की अनुमति नहीं थी। ऐसे में परिवहन विभाग बस का परमिट निरस्त करने के साथ उसे जब्त भी कर सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed