फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   guest faculty of a government ITI in the Hira Nagar police station area of Indore.

Indore News: शासकीय ITI की गेस्ट फैकल्टी के खिलाफ अमानत में खयानत का प्रकरण दर्ज, पैसे वसूलने का आरोप

Thu, 20 Aug 2026 08:48 PM IST
इंदौर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: इंदौर ब्यूरो Updated Thu, 20 Aug 2026 08:48 PM IST
सार
Register For Event

इंदौर के हीरा नगर स्थित शासकीय आईटीआई में दिव्यांग विद्यार्थियों से भोजन के बदले अवैध वसूली के आरोप में महिला गेस्ट फैकल्टी के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। छात्रा की याचिका पर कोर्ट के निर्देश के बाद पुलिस ने एफआईआर दर्ज की। आरोपी महिला को गिरफ्तार कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
guest faculty of a government ITI in the Hira Nagar police station area of Indore.
महिला गेस्ट फैकल्टी के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।

विस्तार

इंदौर की हीरा नगर थाना पुलिस ने शासकीय आईटीआई की एक महिला गेस्ट फैकल्टी के खिलाफ कोर्ट के आदेश पर अमानत में खयानत की गंभीर धाराओं में एफआईआर दर्ज की है। आरोप है कि महिला फैकल्टी शासन की ओर से दिव्यांग छात्र-छात्राओं को दिए जाने वाले निशुल्क भोजन के बदले उनसे हर महीने अवैध रूप से पैसे वसूल रही थी। फरियादी दिव्यांग छात्रा की याचिका पर सुनवाई करते हुए अदालत ने पुलिस को मामला दर्ज करने के निर्देश दिए थे। इसके बाद हीरा नगर पुलिस ने आरोपी महिला फैकल्टी के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


इंदौर के हीरा नगर थाना क्षेत्र स्थित शासकीय आईटीआई से गुरु-शिष्य के रिश्ते को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। संस्थान में गेस्ट फैकल्टी के रूप में कार्यरत आरोपी इंद्रा जाटव पति अनिल जाटव, निवासी राजीव आवास विहार, पर दिव्यांग छात्र-छात्राओं के शोषण का आरोप है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- इंदौर से दिल्ली जा रही बस का टायर निकला, यात्रियों ने शोर मचाया फिर भी ड्राइवर चलाता रहा
विज्ञापन
विज्ञापन


शासन की जनकल्याणकारी योजना के तहत संस्थान में अध्ययनरत दिव्यांग विद्यार्थियों को निशुल्क भोजन उपलब्ध कराया जाता है। आरोप है कि महिला फैकल्टी विद्यार्थियों से हर महीने 2 से 3 हजार रुपये वसूल रही थी। बताया गया है कि शनिवार और रविवार को मेस बंद रहने का फायदा उठाकर आरोपी खाना उपलब्ध कराने के नाम पर प्रत्येक विद्यार्थी से 500 से 700 रुपये अलग से वसूलती थी।

इस कथित वसूली और शोषण से परेशान होकर फरियादी दिव्यांग छात्रा अंजू कोहली ने अधिवक्ता के माध्यम से अदालत का दरवाजा खटखटाया। मामले की गंभीरता को देखते हुए कोर्ट ने पुलिस को एफआईआर दर्ज करने के निर्देश दिए। कोर्ट के आदेश के बाद हीरा नगर पुलिस ने आरोपी गेस्ट फैकल्टी इंद्रा जाटव के खिलाफ अमानत में खयानत का प्रकरण दर्ज कर लिया। पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार भी कर लिया है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और आरोपों से जुड़े तथ्यों एवं साक्ष्यों की पड़ताल की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed