फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Elderly man robbed at knifepoint while sleeping miscreants fled after snatching his mobile phone and cash

Bhopal Crime: भोपाल में सो रहे बुजुर्ग को चाकू दिखाकर लूटा, मोबाइल और नकदी छीनकर फरार हुए बदमाश

Sat, 22 Aug 2026 08:26 PM IST
भोपाल ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: भोपाल ब्यूरो Updated Sat, 22 Aug 2026 08:26 PM IST
सार
Register For Event

भोपाल के खजूरी सड़क इलाके में बेंच पर सो रहे बुजुर्ग को दो बदमाशों ने चाकू दिखाकर लूटा। मारपीट के बाद बदमाश नकदी और मोबाइल छीनकर फरार हो गए। वारदात सीसीटीवी में कैद हुई। पुलिस फुटेज से आरोपियों की तलाश कर रही है।

 

विज्ञापन
Elderly man robbed at knifepoint while sleeping miscreants fled after snatching his mobile phone and cash
अपराध - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजधानी भोपाल के खजूरी सड़क थाना क्षेत्र में दुकान के पास बेंच पर सो रहे एक बुजुर्ग को दो बदमाशों ने चाकू की नोक पर लूट लिया। बदमाशों ने पहले बुजुर्ग को घेरकर धमकाया और उनके साथ मारपीट की। इसके बाद जेब से नकदी और मोबाइल फोन छीनकर दोनों मौके से फरार हो गए। पूरी वारदात दुकान के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। घटना 16 अगस्त की बताई जा रही है, जिसका वीडियो शनिवार को सामने आया। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश में जुट गई है। हालांकि, अभी तक इस मामले में कोई प्रकरण दर्ज नहीं किया गया है।

विज्ञापन

चाकू दिखाकर धमकाया, फिर छीने पैसे और मोबाइल
सीसीटीवी फुटेज में दिखाई दे रहा है कि बुजुर्ग दुकान के पास रखी बेंच पर सो रहे थे। इसी दौरान दो बदमाश वहां पहुंचे। एक आरोपी के हाथ में चाकू था, जबकि दूसरे ने बुजुर्ग को धमकाते हुए उनके पास मौजूद सामान निकालने के लिए कहा। बुजुर्ग दोनों बदमाशों से उन्हें छोड़ने की गुहार लगाते रहे और कहते रहे कि उनके पास पैसे नहीं हैं। इसके बावजूद बदमाशों ने उनके साथ मारपीट की और जेब से नकदी निकाल ली। इसके बाद उनका मोबाइल फोन भी छीन लिया और दोनों मौके से फरार हो गए। फुटेज में बुजुर्ग बदमाशों से लगातार रहम की अपील करते नजर आ रहे हैं।

विज्ञापन


पढ़ें:  इंदौर के सुदामा नगर में बिल्डिंग में लगी भीषण आग, बैटरियों की पैकिंग का होता था काम; कोई जनहानि नहीं

विज्ञापन
विज्ञापन

शिकायत का इंतजार, सीसीटीवी फुटेज से आरोपियों की तलाश
पुलिस के मुताबिक, घटना के बाद बुजुर्ग ने अभी तक थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज नहीं कराई है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर बुजुर्ग की पहचान कर उन्हें थाने बुलाने और घटना के संबंध में बयान दर्ज कराने का प्रयास कर रही है। पुलिस का कहना है कि बुजुर्ग की शिकायत और बयान मिलने के बाद एफआईआर दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी। वहीं, सीसीटीवी फुटेज के आधार पर दोनों बदमाशों की पहचान करने के प्रयास भी जारी हैं। पुलिस आसपास के क्षेत्र और संभावित ठिकानों के बारे में जानकारी जुटा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed