{"_id":"6a872351f5d20e4a2e016c15","slug":"mp-news-training-capacity-at-global-skills-park-to-increase-10-000-youths-to-receive-skill-training-annually-2026-08-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP News: ग्लोबल स्किल्स पार्क में बढ़ेगी ट्रेनिंग क्षमता, हर साल 10 हजार युवाओं को मिलेगा कौशल प्रशिक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP News: ग्लोबल स्किल्स पार्क में बढ़ेगी ट्रेनिंग क्षमता, हर साल 10 हजार युवाओं को मिलेगा कौशल प्रशिक्षण
Thu, 20 Aug 2026 09:25 PM IST
Anand Pawar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: Anand Pawar
Updated Thu, 20 Aug 2026 09:25 PM IST
भोपाल के ग्लोबल स्किल्स पार्क में अब हर साल 10 हजार युवाओं को उद्योगों की जरूरत के मुताबिक कौशल प्रशिक्षण देने की तैयारी है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि संस्थान का 98.9 फीसदी प्लेसमेंट युवाओं के लिए बेहतर रोजगार के अवसर तैयार करने की दिशा में बड़ी उपलब्धि है।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मध्यप्रदेश के युवाओं को उद्योगों की जरूरत के मुताबिक कौशल प्रशिक्षण देने के लिए भोपाल का संत शिरोमणि रविदास ग्लोबल स्किल्स पार्क अपनी क्षमता बढ़ाएगा। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि आने वाले समय में यहां हर साल 10 हजार युवाओं को प्रशिक्षण देने का लक्ष्य है। वर्तमान में करीब 2 हजार युवाओं को प्रशिक्षण दिया जा रहा है, जबकि वर्ष 2026 में यह संख्या करीब 3 हजार तक पहुंचने की उम्मीद है। मुख्यमंत्री गुरुवार को ग्लोबल स्किल्स पार्क में आयोजित ‘आरंभ’ अभिमुखीकरण समारोह को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने पार्क में प्रशिक्षण ले रहे युवाओं और उद्योग प्रतिनिधियों से बातचीत की। मुख्यमंत्री ने कहा कि आज के दौर में केवल डिग्री पर्याप्त नहीं है। युवाओं को तकनीकी कौशल के साथ उद्योगों की जरूरत के मुताबिक व्यावहारिक प्रशिक्षण भी हासिल करना होगा।
ये भी पढ़ें- MP News: मानहानि केस में दिग्विजय के वकील ने मांगी अगली तारीख, कोर्ट ने गवाह को 1000रु देने के दिए निर्देश
98.9 फीसदी प्लेसमेंट बड़ी उपलब्धि
मुख्यमंत्री ने ग्लोबल स्किल्स पार्क के 98.9 प्रतिशत प्लेसमेंट को बड़ी उपलब्धि बताया। उन्होंने कहा कि यहां आधुनिक तकनीक और उद्योग आधारित प्रशिक्षण दिया जा रहा है। ऑटोमोबाइल, रोबोटिक्स, इलेक्ट्रॉनिक्स, एडवांस मैन्युफैक्चरिंग और अन्य क्षेत्रों में युवाओं के लिए रोजगार के अवसर लगातार बढ़ रहे हैं।
विज्ञापन
उन्होंने प्रशिक्षुओं से कहा कि कोई भी काम छोटा या बड़ा नहीं होता। मेहनत, कौशल और काम के प्रति लगन से युवा अपने लिए बेहतर भविष्य बना सकते हैं।
ये भी पढ़ें- गणेशोत्सव: पंडालों में बिजली के लिए लेना होगा अस्थायी कनेक्शन, बिना अनुमति उपयोग पर होगी कार्रवाई
550 नए प्रशिक्षुओं का प्रशिक्षण शुरू
कार्यक्रम में ग्लोबल स्किल्स पार्क के 550 नए प्रशिक्षुओं के अभिमुखीकरण कार्यक्रम की शुरुआत हुई। मुख्यमंत्री ने विभिन्न लैब का निरीक्षण किया और प्रशिक्षण ले रहे युवाओं से उनके ट्रेड और भविष्य की योजनाओं के बारे में जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने कहा कि आधुनिक तकनीक के अनुरूप हासिल किया गया कौशल युवाओं को देश ही नहीं, बल्कि विदेशों में भी रोजगार के अवसर दिलाने में मदद करेगा।

उद्योगों की जरूरत के अनुसार तैयार होंगे युवा
कार्यक्रम में उद्योग प्रतिनिधियों ने भी ग्लोबल स्किल्स पार्क के प्रशिक्षण की सराहना की। उनका कहना था कि यहां युवाओं को उद्योगों की वास्तविक जरूरत के अनुसार प्रशिक्षण दिया जा रहा है। कई कंपनियां यहां से प्रशिक्षित युवाओं को रोजगार भी दे रही हैं। कौशल विकास एवं रोजगार राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार गौतम टेटवाल ने बताया कि वर्ष 2025 में करीब 2 हजार प्रशिक्षुओं को प्रमाणित किया गया था। वर्ष 2026 में यह संख्या करीब 3 हजार तक पहुंचने की उम्मीद है। आने वाले समय में प्रशिक्षण क्षमता को बढ़ाकर 10 हजार युवाओं तक ले जाने का लक्ष्य है। उन्होंने बताया कि ग्लोबल स्किल्स पार्क प्रदेश की 10 डिविजनल आईटीआई के साथ हब एंड स्पोक मॉडल पर काम कर रहा है। इससे आधुनिक प्रशिक्षण का लाभ प्रदेश के अधिक युवाओं तक पहुंचाया जा सकेगा।
ये भी पढ़ें- MP News: लाइसेंस प्रक्रिया अटकी, फिर भी सड़कों पर दौड़ रहीं ओला-उबर की टैक्सियां, परिवहन विभाग पर उठे सवाल
महिला युवाओं के लिए भी बढ़ेंगे अवसर
मुख्यमंत्री के साथ संवाद में उद्योग प्रतिनिधियों ने महिला प्रशिक्षुओं को अधिक अवसर देने पर भी जोर दिया। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में उद्योगों की जरूरत के अनुसार आईटीआई में युवाओं को प्रशिक्षण दिया जा रहा है और आने वाले समय में इसकी क्षमता और बढ़ाई जाएगी।
शिल्पकारों का सम्मान
कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने माटी, काष्ठ, क्रिस्टल, मार्बल और धातु शिल्प से जुड़े शिल्पकारों को सम्मानित किया। उन्होंने उनके बनाए उत्पादों की सराहना की। मुख्यमंत्री ने ग्लोबल स्किल्स पार्क परिसर में पौधरोपण भी किया और संत रविदास की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। ग्लोबल स्किल्स पार्क की सीईओ अदिति गर्ग ने बताया कि संस्थान की परिकल्पना सिंगापुर के आईटीईएस संस्थान से प्रेरणा लेकर की गई थी। वर्ष 2024 से मुख्य परिसर में उन्नत तकनीकी प्रशिक्षण शुरू हुआ। उन्होंने बताया कि पिछले वर्ष संस्थान में करीब 98 प्रतिशत प्लेसमेंट रहा, जबकि पिछले दो वर्षों में 35 प्रशिक्षुओं को हंगरी, जापान सहित अन्य देशों में रोजगार मिला है।