फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Bhopal Private Hospital Fire Midnight Blaze Sparks Panic Police Rescue 20 Including Pregnant Women

भोपाल के निजी अस्पताल में देर रात भीषण आग: धुएं से मची अफरा-तफरी, पुलिस ने प्रसूताओं समेत 20 की जान बचाई

Sat, 22 Aug 2026 12:58 PM IST
भोपाल ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: भोपाल ब्यूरो Updated Sat, 22 Aug 2026 12:58 PM IST
सार
Register For Event

भोपाल के विद्यानगर स्थित दीपशिखा अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में शुक्रवार-शनिवार की दरमियानी रात आग लगने से चारों मंजिलों में धुआं फैल गया। उस समय अस्पताल में नवप्रसूताओं समेत करीब 20 मरीज भर्ती थे।

विज्ञापन
Bhopal Private Hospital Fire Midnight Blaze Sparks Panic Police Rescue 20 Including Pregnant Women
दीपशिखा अस्पताल - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

राजधानी भोपाल के बागसेवनिया थाना क्षेत्र के विद्यानगर स्थित दीपशिखा अस्पताल में शुक्रवार-शनिवार की दरमियानी देर रात उस समय बड़ा हादसा होते-होते टल गया, जब ग्राउंड फ्लोर स्थित इमरजेंसी वार्ड में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते जहरीला धुआं अस्पताल की चारों मंजिलों में फैल गया, जिससे परिसर में अफरा-तफरी मच गई। उस वक्त अस्पताल में डिलीवरी कराने आई महिलाओं समेत करीब 20 मरीज भर्ती थे। पुलिसकर्मियों और अस्पताल स्टाफ ने समय रहते साहसिक कदम उठाते हुए सभी मरीजों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया।
विज्ञापन


चार्ली जवानों की सतर्कता से खुली पोल
अस्पताल के बाहर गश्त पर तैनात चार्ली पुलिसकर्मियों ने परिसर से धुआं निकलता देख तुरंत स्टाफ को अलर्ट किया। इसके बाद बागसेवनिया थाने से एएसआई वीरमणि पांडे के नेतृत्व में पुलिस टीम मौके पर पहुंची। आग और धुएं के बीच जोखिम से बचने के लिए पुलिस ने लिफ्ट का उपयोग न करते हुए बाहरी सीढ़ियों का सहारा लिया। लगभग 15 पुलिसकर्मियों ने लगातार आधे घंटे तक रेस्क्यू अभियान चलाकर नवप्रसूताओं और अन्य सभी 20 मरीजों को बाहर निकाला। सुरक्षित निकाले गए सभी मरीजों को तत्काल पास के सहारा अस्पताल में भर्ती कराया गया, जिससे किसी भी तरह की जनहानि नहीं हुई।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  MP के छिंदवाड़ा अस्पताल में बड़ा हादसा: वार्मर में लगी आग, तीन नवजात झुलसे; इलाज के दौरान एक की मौत
विज्ञापन
विज्ञापन


आग पर काबू और स्थानीय हंगामा
अस्पताल स्टाफ ने फायर एक्सटिंग्विशर की मदद से आग पर काबू पाना शुरू किया। जब तक नगर निगम की दो दमकलें पहुंचीं, तब तक आग पूरी तरह शांत हो चुकी थी। शुरुआती पुलिस जांच में आग का कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है। अस्पताल के पीछे स्थित रिहायशी मकानों तक धुआं पहुंचने से घबराए स्थानीय निवासियों ने अस्पताल संचालकों के खिलाफ नाराजगी जताते हुए जमकर हंगामा किया। हालांकि, पुलिस ने हस्तक्षेप कर स्थिति पर काबू पाया। पुलिस आग लगने के सटीक कारणों और अस्पताल के फायर सेफ्टी मानकों की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed