{"_id":"6b06f0da7e8404097505d141","slug":"balaghat-bjp-mla-rajkumar-karrahe-ladli-behna-scheme-egg-chicken-statement-2026-11-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"'लाडली बहना योजना की राशि से अंडा-मुर्गा खाओ': भाजपा विधायक का अनोखा बयान,महिलाओं से कहा- वोट कमल को देना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
'लाडली बहना योजना की राशि से अंडा-मुर्गा खाओ': भाजपा विधायक का अनोखा बयान,महिलाओं से कहा- वोट कमल को देना
Wed, 25 Nov 2026 08:10 PM IST
दिनेश शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बालाघाट
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बालाघाट
Published by: दिनेश शर्मा
Updated Wed, 25 Nov 2026 08:10 PM IST
मध्य प्रदेश के बालाघाट में भाजपा विधायक राजकुमार कर्राहे का वीडियो वायरल हुआ है। इसमें वे महिलाओं को लाडली बहना योजना के 1500 रुपये से अंडा, मुर्गा और मछली खाने की सलाह देते हुए भाजपा को वोट देने की अपील कर रहे हैं। बयान पर विवाद के बाद विधायक ने सफाई दी है।
विज्ञापन
विधायक के बयान पर चढ़ा सियासी पारा
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मध्य प्रदेश के बालाघाट जिले की लांजी विधानसभा सीट से भाजपा विधायक राजकुमार कर्राहे का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में विधायक ग्रामीण और आदिवासी महिलाओं से 'लाडली बहना योजना' के तहत मिलने वाले 1500 रुपये से खूब अंडा, मुर्गा और मछली खाने की सलाह देते नजर आ रहे हैं। इसके साथ ही उन्होंने महिलाओं से आगामी चुनावों में भाजपा यानी कमल के फूल को ही वोट देने की अपील भी की है।
क्या है पूरा मामला?
जानकारी के अनुसार, यह वीडियो मंगलवार शाम का बताया जा रहा है, जब विधायक राजकुमार कर्राहे लांजी क्षेत्र के आलीटोला में आयोजित रानी तिलका देवी के मेले से लौट रहे थे। रास्ते में सड़क किनारे कुछ आदिवासी महिलाएं और बच्चे बैठे दिखाई दिए। महिलाओं को देखकर विधायक ने अपनी कार रुकवाई और गाड़ी में बैठे-बैठे ही उनसे संवाद शुरू कर दिया।
ये भी पढ़ें- इंदौर-भोपाल में मकानों की तोड़फोड़ पर सीएम को पत्र: जीतू पटवारी बोले- जमीन बिक रही थी तो प्रशासन कहां था?
विज्ञापन
वायरल वीडियो में क्या बोले विधायक?
वायरल क्लिप में विधायक महिलाओं से पूछते हैं कि उन्हें लाड़ली बहना योजना की 1500 रुपये की राशि समय पर मिल रही है या नहीं। महिलाओं के मुस्कुराते हुए 'हां' कहने पर कर्राहे ने कहा, "तो इस पैसे से खूब अंडा खाओ, खूब मुर्गा खाओ, खूब मछली खाओ और बच्चों को भी खूब खिलाओ, स्वस्थ रहो। लेकिन वोट कमल के फूल (भाजपा) को ही देना।"
सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस और विधायक की सफाई
विधायक के इस अनोखे संवाद का वीडियो इंटरनेट मीडिया पर सामने आते ही राजनीति गरमा गई है। एक तरफ जहां कई लोग इसे महिलाओं के सशक्तिकरण और आर्थिक स्वावलंबन की योजना के उद्देश्य से भटकाने वाला बयान बता रहे हैं, वहीं विपक्षी और सोशल मीडिया यूजर्स इसे सीधे तौर पर वोट बैंक की राजनीति से जोड़कर देख रहे हैं।
मामले पर विवाद बढ़ता देख विधायक राजकुमार कर्राहे ने अपनी सफाई भी पेश की है। उनका कहना है कि ग्रामीण और आदिवासी अंचल में लोगों के बेहतर स्वास्थ्य और पोषण के लिए उन्होंने यह बात सहज भाव से कही थी। विधायक के मुताबिक, उन्होंने महिलाओं को साफ पानी पीने और शराब जैसी बुराइयों से दूर रहने की भी समझाइश दी थी, लेकिन वीडियो में वह हिस्सा रिकॉर्ड नहीं हो सका। फिलहाल, बालाघाट के राजनीतिक गलियारों में विधायक का यह बयान चर्चा का केंद्र बना हुआ है।