Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Yogi govt announced selection results for 414 Junior Analyst (Food) posts

योगी सरकार में युवाओं को नौकरी: कनिष्ठ विश्लेषक के 414 अभ्यर्थियों का चयन, यूपीएसएसएससी जारी किए परिणाम

Thu, 26 Nov 2026 09:44 AM IST
अनुज कुमार अमर उजाला, लखनऊ
अमर उजाला, लखनऊ Published by: अनुज कुमार Updated Thu, 26 Nov 2026 09:44 AM IST
सार
Register For Event

योगी सरकार ने 414 कनिष्ठ विश्लेषक (खाद्य) पदों पर चयन परिणाम घोषित किया है।
इन नए विश्लेषकों से खाद्य सुरक्षा व्यवस्था को मजबूती मिलेगी। इससे गुणवत्ता जांच में तेजी आएगी और युवाओं को सरकारी सेवा का अवसर भी प्राप्त होगा।

विज्ञापन
Yogi govt announced selection results for 414 Junior Analyst (Food) posts
upsssc - फोटो : amar ujala

विस्तार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (यूपीएसएसएससी) ने कनिष्ठ विश्लेषक (खाद्य) के 414 पदों पर अंतिम चयन परिणाम जारी किया है। यह भर्ती खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग के लिए की गई है। आयोग ने चयनित अभ्यर्थियों की सूची और श्रेणीवार कटऑफ अपनी आधिकारिक जालस्थल पर अपलोड कर दी है।

विज्ञापन


आयोग ने विज्ञापन संख्या 04-परीक्षा/2024 के तहत कुल 417 पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए थे। इस भर्ती की लिखित मुख्य परीक्षा 16 फरवरी 2025 को आयोजित की गई थी। लिखित परीक्षा के बाद अर्हता और अभिलेख परीक्षण की प्रक्रिया पूरी हुई। आयोग ने 417 विज्ञापित पदों के सापेक्ष 414 अभ्यर्थियों के अंतिम चयन परिणाम को अनुमोदित किया है।
विज्ञापन


इतने अभ्यार्थियों का हुए चयन
कुल 414 चयनित अभ्यर्थियों में 168 अनारक्षित वर्ग से हैं। अनुसूचित जाति के 87, अनुसूचित जनजाति के 4 और अन्य पिछड़ा वर्ग के 114 अभ्यर्थी चुने गए हैं। आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग से 41 अभ्यर्थियों का चयन हुआ है। स्वतंत्रता संग्राम सेनानी के आश्रित श्रेणी के 8 विज्ञापित पदों के सापेक्ष 4 अभ्यर्थियों का चयन हुआ। सैन्य वियोजित एवं भूतपूर्व सैनिक श्रेणी के 20 पदों के सापेक्ष भी चार अभ्यर्थी चुने गए हैं। अनुसूचित जनजाति श्रेणी के सात विज्ञापित पदों में से चार पर चयन हुआ है, शेष तीन पद विभाग को अग्रसारित किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


अंतिम चयन परिणाम में 18 अभ्यर्थियों को औपबंधिक रूप से शामिल किया गया है। इनका अंतिम चयन आयोग या संबंधित विभाग के निर्णय के अधीन रहेगा। यह चयन परिणाम न्यायालयों में विचाराधीन मामलों के आदेशों पर भी निर्भर करेगा। इन कनिष्ठ विश्लेषकों की नियुक्ति से खाद्य पदार्थों के नमूनों के विश्लेषण और गुणवत्ता जांच में तेजी आएगी। इससे प्रदेश में खाद्य सुरक्षा व्यवस्था को मजबूती मिलेगी और उपभोक्ताओं के स्वास्थ्य की सुरक्षा के प्रयासों को बल मिलेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed