फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: Two hitmen and four conspirators arrested for contract killing of businessman; motive was to usurp propert

यूपी: कारोबारी की हत्या की सुपारी लेने वाले दो शूटर-चार साजिशकर्ता गिरफ्तार, संपत्ति हड़पने का था मकसद

Sat, 22 Aug 2026 08:59 AM IST
Akash Dwivedi अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: Akash Dwivedi Updated Sat, 22 Aug 2026 08:59 AM IST
सार
Register For Event

लखनऊ में कारोबारी और मदरसा संचालक की हत्या की सुपारी लेने वाले दो शूटरों समेत चार साजिशकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया। पुलिस के अनुसार आरोपियों का मकसद कारोबारी की संपत्ति हड़पना था। गिरफ्तार लोगों में दो अधिवक्ता और मदरसा प्रबंधक भी शामिल हैं। पुलिस ने हथियार, मोबाइल और चोरी की बाइक बरामद की है।

विज्ञापन
UP: Two hitmen and four conspirators arrested for contract killing of businessman; motive was to usurp propert
लखनऊ का बड़ा खुलासा। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हजरतगंज के डालीगंज स्थित रिवेरा कॉलोनी निवासी कारोबारी व मदरसा संचालक इरफान अहमद की हत्या की सुपारी लेने वाले दो शूटरों और चार साजिशकर्ताओं को हजरतगंज पुलिस ने गिरफ्तार किया है। एडीसीपी मध्य जितेंद्र कुमार दुबे ने बताया कि दोनों शूटर सआदतगंज निवासी मो. शाहिद और चौक निवासी मो. जमीर 18 अगस्त को पकड़े गए थे। उनसे हुई पूछताछ के बाद साजिशकर्ता भी पुलिस की गिरफ्त में आ गए। 

विज्ञापन


साजिशकर्ताओं में दो अधिवक्ता और इरफान अहमद के एक मदरसे का मैनेजर भी शामिल है। एडीसीपी मध्य जितेंद्र कुमार दुबे ने बताया कि शूटरों के पास से इंदिरानगर मेट्रो स्टेशन से चोरी की गई एक बाइक, एक पिस्टल और मोबाइल फोन बरामद हुआ था। 
विज्ञापन


पूछताछ में दोनों ने कारोबारी इरफान अहमद की हत्या के लिए उन्हें दो लाख रुपये की सुपारी मिलने की बात कबूली थी। सुपारी देने की बालों में सआदतगंज निवासी वाहन फाइनेंसर अमन कुरैशी, चौक निवासी अधिवक्ता सुहैल अहमद सिद्दीकी, अधिवक्ता मो. फरहान और ठाकुरगंज के फरीदीपुर निवासी मदरसा मैनेजर कारी बिलाल हाशमी शामिल थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

कारोबारी की संपत्ति हड़पना था आरोपियों का मकसद 

हजरतगंज रजनीश वर्मा ने बताया पूछताछ में पता चला कि दुबग्गा, चौक और ठाकुरगंज में इरफान अहमद के मदरसे हैं। दुबग्गा वाले मदरसे में आरोपी कारी बिलाल मैनेजर है। जम्मू-कश्मीर में भी कारोबार है। एसीपी ने बताया कि इरफान के पिता नदवा कॉलेज में ट्रस्टी थे। उनकी मौत के बाद इरफान ट्रस्टी बने थो। 

इरफान की एक बेटी की शादी हो चुकी है, जबकि दूसरी विदेश में रहती है। इरफान के भाई भी विदेश में हैं। ऐसे में इरफान ही पूरी संपत्ति के मालिक हैं। पुलिस के मुताबिक, संपत्ति की लालच में विलाल ने दोनों अधिवक्ताओं के साथ मिलकर इरफान की हत्या की योजना बनाई। दोनों अधिवक्ताओं ने अमन से शूटरों की व्यवस्था करने को कहा। अमन ने शाहिद और जमीर को इस काम के लिए तैयार किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed