{"_id":"6b0b00bffdb955ec790ba26c","slug":"up-tgt-exam-application-process-ends-at-12-midnight-around-8-5-lakh-applications-received-for-17-835-posts-2026-11-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी टीजीटी परीक्षा: रात 12 बजे से खत्म हो जाएगी आवेदन प्रक्रिया, 17,835 पदों के लिए आए करीब 8.5 लाख आवेदन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी टीजीटी परीक्षा: रात 12 बजे से खत्म हो जाएगी आवेदन प्रक्रिया, 17,835 पदों के लिए आए करीब 8.5 लाख आवेदन
Sat, 28 Nov 2026 09:56 PM IST
रोहित मिश्र
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ/प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ/प्रयागराज
Published by: रोहित मिश्र
Updated Sat, 28 Nov 2026 09:56 PM IST
UP TGT Exam: प्रदेश के अशासकीय सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों में टीजीटी पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया 28 नवंबर की रात 12 बजे तक पूरी हो जाएगी।
विज्ञापन
यूपी टीजीटी भर्ती प्रक्रिया।
विस्तार
प्रदेश के अशासकीय सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों में टीजीटी (प्रशिक्षित स्नातक सहायक अध्यापक) भर्ती प्रक्रिया चल रही है। 24 अक्तूबर से 28 नवंबर तक आवेदन लिए गए। इस परीक्षा में शामिल होने के लिए तकरीबन 8.5 लाख अभ्यर्थियों ने आवेदन किए हैं जबकि 17,835 रिक्त पदों पर भर्ती होनी है। यानी, एक पद के लिए 48 दावेदार हैं।
विज्ञापन
शनिवार रात 12 बजे तक आवेदन का मौका अभ्यर्थियों को दिया गया था। आयोग को 10 लाख से ज्यादा आवेदन आने का अनुमान था। यह स्थिति तब है जब आवेदन की डेट एक बार बढ़ाई जा चुकी है। पहले 23 नवंबर तक आवेदन की अंतिम तिथि तय की गई थी लेकिन बाद में 28 नवंबर तक कर दी गई। आयोग के उप सचिव संजय कुमार सिंह ने बताया कि आवेदन की अंतिम तिथि खत्म हो गई। यह परीक्षा 23 और 24 दिसंबर को प्रदेश के अलग अलग शहरों में होगी।
विज्ञापन
माध्यमिक शिक्षा निदेशालय की ओर से अधियाचन भेजे जाने के बाद उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग ने एडेड कॉलेजों में टीजीटी भर्ती के लिए आवेदन मांगे थे। पहली बार अर्हता में बड़ा बदलाव किया गया है। स्नातक में 50 प्रतिशत या स्नातकोत्तर में 45 प्रतिशत की अनिवार्यता और टीईटी को शामिल किया गया।
विज्ञापन
इसके बाद अभ्यर्थियों ने शिक्षा निदेशालय में बड़ा आंदोलन भी किया था। बाद में शासन स्तर से ऐसे अभ्यर्थियों को टीईटी करने के लिए 30 जून 2027 तक टीईटी पास करने का मौका दिया गया था जिन्होंने यह परीक्षा पास नहीं की थी। उन्हें टीजीटी के लिए आवेदन करने का मौका दिए जाने की बात कही गई थी। बिना टीईटी पास किए अभ्यर्थियों ने भी आवेदन किए लेकिन फिर भी संख्या वर्ष 2022 के पार नहीं पहुंच सकी।
वर्ष 2022 से भी कम आए इस बार आवेदन
इसके पहले वर्ष 2022 में टीजीटी के लिए परीक्षा कराई गई थी लेकिन सफल अभ्यर्थियों को चार वर्ष बाद नियुक्ति मिल सकी। उस भर्ती में महज 3,539 पद शामिल थे जिसके लिए तकरीबन 8.68 लाख आवेदन आए थे। उस समय टीईटी और प्रतिशत की अनिवार्यता नहीं थी, ऐसे में आवेदन ज्यादा आए थे। इस बार एनसीटीई की गाइडलाइन के अनुसार तय अर्हता लागू कर दी गई जिससे बड़ी संख्या में प्रतियोगी छात्र आवेदन नहीं कर सके।
