फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: Cashless medical treatment for teachers of aided Sanskrit schools is a problem

यूपी: एडेड संस्कृत विद्यालयों के शिक्षकों की कैशलेस चिकित्सा में पेंच, नहीं मिल पा रही है जिलों से सूचना

Sat, 22 Aug 2026 06:46 AM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Sat, 22 Aug 2026 06:46 AM IST
सार
Register For Event

Cashless facility to doctors: यूपी के एडेड संस्कृत विद्यालयों को मिलने वाली कैशलेस चिकित्सा सुविधा में पेंच आ गया है। उनको यह सुविधा मिलने में बाधा आ रही है। 

विज्ञापन
UP: Cashless medical treatment for teachers of aided Sanskrit schools is a problem
हर तरह के शिक्षकों के लिए कैशलेस चिकित्सा का है प्रावधान। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

 प्रदेश के अशासकीय सहायता प्राप्त संस्कृत माध्यमिक विद्यालयों और महाविद्यालयों के शिक्षकों-शिक्षणेत्तर कर्मचारियों को निशुल्क कैशलेस चिकित्सा सुविधा मिलने में पेंच फंसा है। माध्यमिक शिक्षा विभाग को जिलों से इसके लिए आवश्यक जानकारी नहीं मिल पा रही है। इस वजह से योजना के क्रियान्वयन में बाधा आ रही है।

विज्ञापन


बेसिक, माध्यमिक और उच्च शिक्षा विभाग के शिक्षकों को मुख्यमंत्री कैशलेस चिकित्सा सुविधा का लाभ मिल रहा है। इस योजना में काफी शिक्षक पहले ही शामिल हो चुके हैं। हालांकि, संस्कृत माध्यमिक विद्यालयों और महाविद्यालयों के कर्मचारियों की जानकारी मंडल व जिला स्तर के अधिकारी नहीं दे पा रहे हैं। माध्यमिक शिक्षा निदेशक ने इस समस्या के समाधान के निर्देश दिए हैं। उन्होंने योजना के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए कदम उठाए हैं।
विज्ञापन


माध्यमिक शिक्षा निदेशक ने निरीक्षक, संस्कृत पाठशाला को नोडल अधिकारी नामित किया है। उन्हें योजना के प्रभावी क्रियान्वयन और पर्यवेक्षण की जिम्मेदारी दी गई है। नोडल अधिकारी को सभी मंडलीय उप निरीक्षकों से व्यक्तिगत संपर्क करने के निर्देश मिले हैं। उन्हें आवश्यक प्रक्रिया पूरी करानी होगी। साथ ही, मंडलीय व जिला स्तर के अधिकारियों से संपर्क कर एडेड संस्कृत माध्यमिक विद्यालयों के कर्मचारियों को यह सुविधा दिलानी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed