{"_id":"6a88bf9b368f980c6f0ccf09","slug":"15-seats-to-be-added-at-bharatendu-natya-akademi-path-to-phd-also-opens-up-lucknow-news-c-13-1-lko1028-1886100-2026-08-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: भारतेंदु नाट्य अकादमी में बढ़ेंगी 15 सीटें, पीएचडी की भी राह खुली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: भारतेंदु नाट्य अकादमी में बढ़ेंगी 15 सीटें, पीएचडी की भी राह खुली
विज्ञापन
भारतेंदु नाट्य अकादमी में बढ़ेंगी 15 सीटें, पीएचडी की भी राह खुली
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखनऊ। भारतेंदु नाट्य अकादमी में रंगमंच की पढ़ाई और शोध के साथ संस्थान की व्यवस्थाओं को विस्तार देने की तैयारी है। अकादमी की सामान्य परिषद की बैठक में 15 नई सीटें बढ़ाने, 18 पदों पर भर्ती और रंगमंच में पीएचडी की 10 सीटें शुरू करने का प्रस्ताव रखा गया। परिषद ने रंगमंच विषय में पीएचडी कराने को मंजूरी भी दे दी है। इससे रंगमंच के क्षेत्र में उच्च शिक्षा और शोध के इच्छुक विद्यार्थियों के लिए नए अवसर खुलेंगे।
बृहस्पतिवार को हुई बैठक में अकादमी के ड्रामा इन मास्टर पाठ्यक्रम में 15 सीटें बढ़ाने की संभावनाओं और जरूरी व्यवस्थाओं पर चर्चा हुई। साथ ही अकादमी में 18 पदों पर भर्ती का प्रस्ताव भी रखा गया जिससे शैक्षणिक और प्रशासनिक व्यवस्थाओं को मजबूत किया जा सके। अकादमी के प्रेक्षागृहों में जनरेटर की समस्या दूर होने के बाद अब उनकी बुकिंग शुरू करने पर भी सहमति बनी। इससे नाट्य संस्थाओं और रंगकर्मियों को प्रस्तुतियों के लिए प्रेक्षागृह उपलब्ध हो सकेंगे।
परिषद ने अकादमी के पाठ्यक्रमों को मौजूदा जरूरतों के अनुरूप अपग्रेड करने के साथ दूसरे भवन के लिए आवंटित भूमि पर निर्माण शुरू कराने पर भी विचार किया। नया भवन बनने से प्रशिक्षण, रिहर्सल और अन्य रंगमंचीय गतिविधियों के लिए अतिरिक्त सुविधाएं विकसित होंगी। बैठक में अकादमी अध्यक्ष डॉ. रतिशंकर त्रिपाठी, निदेशक दीपा रंजन, सदस्य मानवेंद्र सिंह समेत अन्य सदस्य मौजूद रहे।