फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lucknow: Bus and truck collide on Kisan Path

Lucknow: अनियंत्रित ट्रक ने बरातियों से भरी बस में मारी टक्कर, एक की मौत, 30 घायल

Wed, 26 Nov 2025 12:09 AM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Wed, 26 Nov 2025 12:09 AM IST
सार
Register For Event

तेज रफ्तार ट्रक डिवाइडर फांदकर दूसरी लेन में आ गया जिससे सामने से आ रही बस से टक्कर हो गई। हादसे में सिर में चोट लगने से एक बुजुर्ग की मौत हो गई।

विज्ञापन
Lucknow: Bus and truck collide on Kisan Path
दुर्घटना में घायल हुए यात्री। - फोटो : amar ujala

विस्तार

बिजनौर इलाके में अनूपखेड़ा के पास मंगलवार देर शाम अनियंत्रित ट्रक ने बरातियों से भरी बस को टक्कर मार दी। ट्रक तेज रफ्तार में थी, जो डिवाइडर फांदकर दूसरे लेन में सामने से आ रही बस से टकरा गई। भीषण हादसे में बस सवार बुजुर्ग बराती राम मझोर (76) की सिर में चोट लगने से मौत हो गई। 30 अन्य घायल हो गए। घायलों को लोकबंधु अस्पताल, ट्राॅमा टू, सरोजनीनगर और मोहनलालगंज सीएचसी में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन


एसीपी कृष्णानगर रजनीश वर्मा के मुताबिक, बस सुल्तानपुर के ग्राम लकेहटा माफी बल्दीराय से बरातियों को लेकर इटावा जा रही थी। शाम करीब सात बजे बिजनौर में किसान पथ पर अनूपखेड़ा के पास अनियंत्रित ट्रक दूसरे लेन में घुस गया और ये हादसा हुआ। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि ट्रक चालक को झपकी आने के कारण हादसा हुआ। टक्कर इतनी तेज थी कि बस का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। चीख पुकार मच गई। बस में कई लोग फंस गए। स्थानीय लोगों ने मदद की कोशिश की, लेकिन असफल रहे। सरोजनी नगर प्रभारी अग्निशमन अधिकारी धर्मपाल सिंह टीम के साथ मौके पहुंचे और घायलों को बाहर निकाला। एंबुलेंस से अलग-अलग अस्पतालों में उन्हें भेजा गया।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें -  आईओसीएल के प्रोजेक्ट में 6.50 करोड़ का मुआवजा हड़पने वालों के ठिकानों पर छापा, 11 जिलों में हुआ फर्जीवाड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - एक क्लिक में देखें ध्वजारोहण: रामलला के लिए वस्त्र लेकर पहुंचे पीएम मोदी, नजारा देख साधु-संत हुए भावुक


बस में सवार थे 35 लोग: बस में 35 लोग सवार थे। ट्रक परिचालक सर्वेश का पैर फ्रैक्चर हो गया। सर्वेश ने बताया कि हादसे के समय वह सो रहे थे। ट्रक मोहित चला रहा था जो हादसे के बाद भाग निकला। दोनों ट्रक लेकर दिल्ली से उड़ीसा जा रहे थे। पुलिस का कहना है कि ट्रक चालक की तलाश की जा रही थी। तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

इटावा के मड़ैया गांव जा रही थी बरात: घायलों ने बताया कि गांव के राकेश के बेटे हेमंत की शादी इटावा के अजबपुर स्थित मड़ैया गांव निवासी प्रकाश यादव की बेटी से होनी है। हेमंत आर्मी में कार्यरत हैं और जम्मू में उनकी तैनाती है। हादसे में मृत राम मझोर के भांजे रामनयन ने बताया कि हादसे में उनके मामा के सिर में गंभीर चोट आई थी। हादसे के बाद शादी की खुशियां मातम में बदल गईं।


ये लोग हुए घायल

हादसे में संजय कुमार (58), वासुदेव (40), लक्ष्मण (48), आदित्य (10), आदर्श (16), सर्वेश (25), सूरज यादव (22), सुशील यादव (24), राजेश कुमार (40), साधुराम (55), अमरनाथ (50), हेमंत (40) को गंभीर चोट आई है। इनके अलावा अन्य मामूली रूप से घायल हैं। लोकबंधु अस्पताल में भर्ती आठ लोगों में से छह के पैरों में फ्रैक्चर निकला है। एसीपी ने बताया कि हादसे में घायल राजेश कुमार, साधुराम और अमरनाथ को मोहनलालगंज सीएचसी से ट्रामा टू रेफर कर दिया गया। वहीं, सरोजनीनगर सीएचसी से वासुदेव, लक्ष्मण और शकील को लोकबंधु अस्पताल रेफर किया गया है।

दुर्घटना के बाद लगा जाम: हादसे के बाद किसान पथ पर जाम लग गया। क्रेन की मदद से क्षतिग्रस्त वाहनों को सड़क से हटाया गया। इसके बाद यातायात सामान्य हो सका। कुछ लोगों का कहना है कि ट्रक चालक डिवाइडर पार कर दूसरे लेन में जाने की कोशिश कर रहा था। इसी दौरान बस आ गई। पुलिस का कहना है कि चालक के पकड़े जाने के बाद मामला स्पष्ट होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed