{"_id":"6a904e9182f46050cf09019b","slug":"up-monsoon-is-weakening-in-the-state-from-friday-a-humidity-alert-has-been-issued-thunderstorms-are-expecte-2026-08-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: शुक्रवार से प्रदेश में कमजोर पड़ने जा रहा है मानसून, उमस को लेकर जारी हुआ अलर्ट; यहां होगा वज्रपात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: शुक्रवार से प्रदेश में कमजोर पड़ने जा रहा है मानसून, उमस को लेकर जारी हुआ अलर्ट; यहां होगा वज्रपात
Thu, 27 Aug 2026 08:19 PM IST
रोहित मिश्र
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: रोहित मिश्र
Updated Thu, 27 Aug 2026 08:19 PM IST
Weather in UP: यूपी में बीते कई दिनों से मानसून सक्रिय है। मौसम विभाग के अनुसार अब आने वाले दिनों में इसमें कमी आने जा रही है।
विज्ञापन
यूपी में मानसून।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश में बीते कई दिनों से हो रही अच्छी बारिश के फिलहाल कमजोर पड़ने के संकेत हैं। माैसम विभाग के मुताबिक प्रदेश में सक्रिय मानसून में शुक्रवार से अगले तीन चार दिनों के लिए कमजोरी आएगी। एक सितंबर तक के लिए प्रदेश में पूर्वी और पश्चिमी दोनों संभाग में कहीं भी भारी बारिश की चेतावनी नहीं है।
विज्ञापन
हालांकि इस बीच प्रदेश के तराई व कुछ अन्य जिलों में हल्की बारिश जारी रह सकती है। शुक्रवार के लिए प्रदेश के 19 जिलों में गरज चमक के साथ वज्रपात की आशंका जताई गई है।
विज्ञापन
इधर बृहस्पतिवार को बुंदेलखंड समेत प्रदेश के विभिन्न इलाकों में कहीं मध्यम तो कहीं भारी बारिश हुई। मुरादाबाद में सर्वाधिक 161 मिमी बारिश दर्ज हुई। वहीं महोबा में 155 मिमी, बदायूं में 154 मिमी, गोंडा में 133 मिमी और बांदा में 101.8 मिमी बारिश हुई।
विज्ञापन
क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि प्रदेश में शुक्रवार से कुछ दिनों के लिए मानसून के धीरे-धीरे कमजोर पड़ने के संकेत हैं। मानसून के कमजोर पड़ने से उमस भरी गर्मी फिर से सिर उठाएगी।