जल्लाद बना पिता: बेटी को गड़ासे से मार डाला, फिर छह टुकड़े कर बक्से में भरा, ट्रेन की AC बोगी में छोड़कर भागा
कुशीनगर में पिता ने बहन और बहनोई के साथ मिलकर किशोरी की हत्या कर शव के टुकड़े कर ट्रेन की बोगी में छोड़ दिया। पुलिस जांच में सीसीटीवी फुटेज से आरोपियों की पहचान हुई। आरोपियों ने पूछताछ में हत्या की बात कबूल की। पुलिस अब भी शव का सिर तलाश रही है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बेटी की हत्या कर शव के छह टुकड़े कर छपरा गोमतीनगर एक्सप्रेस में रखने के आरोपी पिता बिग्गन को जीआरपी ने उसकी बहन नूरजहां और बहनोई मोजिबुल्ला के साथ गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों ने पूछताछ में वारदात कबूल कर ली है। तीनों को जीआरपी ने कोर्ट के सामने पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। जीआरपी अभी किशोरी का सिर बरामद नहीं कर सकी है।
एसपी जीआरपी रोहित मिश्र के मुताबिक कुशीनगर के सेवरही स्थित जयपुर पिपराघाट निवासी बिग्गन ने कुशीनगर के थिरकिया, पडरौनी निवासी बहन व बहनोई के साथ मिलकर अपनी बेटी शब्बा (15) की गड़ासे से गला काटकर हत्या की थी।
साजिश के तहत उसने पत्नी को बच्चों के साथ मायके भेज दिया था। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि शब्बा दूसरे समुदाय के युवक से फोन पर बात करती थी। कई बार समझाने पर भी उसने बात करना नहीं छोड़ा।
बिग्गन ने हत्या की साजिश रची
इससे नाराज होकर बिग्गन ने हत्या की साजिश रची। इसके लिए उसने बहन व बहनोई को फोन कर बुलाया और वारदात में शामिल कर लिया। तीनों ने हत्या कर शव के टुकड़े किए और ई रिक्शा से तमकुही रोड स्टेशन पहुंचे। छपरा गोमतीनगर एक्सप्रेस के आते ही तीनों ने शव के टुकड़ों वाला बक्सा एस-1 बोगी में रख दिया और नीचे उतर गए।
एसपी जीआरपी ने बताया कि तमकुही रोड स्टेशन छोटा है। वहां पर ट्रेन सिर्फ दो मिनट ही रुकती है। सीसीटीवी फुटेज खंगालने पर तीनों ट्रेन से उतरते नजर आए। इसके बाद स्थानीय पुलिस से संपर्क किया गया। फुटेज देखकर स्थानीय लोगों ने बिग्गन की पहचान की। बिग्गन को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई तो वह टूट गया।
दो स्थानों पर सिर की तलाश
आरोपियों ने बताया कि उन्होंने गांव के पास तालाब में सिर फेंक दिया था। पुलिस टीम ने गोताखोरों की मदद से तालाब में खोजबीन की, लेकिन सफलता नहीं मिली। इसके बाद आरोपियों ने बिहार बॉर्डर पर सूखे नाले में सिर फेंकने की बात कही।
जीआरपी की एक टीम वहां पहुंची और सिर की तलाश की, लेकिन कुछ पता नहीं चल सका। बिग्गन ने बताया कि उसकी दो बेटियों ने उनकी मर्जी के बिना दूसरे समुदाय में शादी कर ली थी। आरोपी को शंका थी कि शब्बा भी वही करेगी। इस कारण उसने वारदात को अंजाम दिया।
200 से ज्यादा सीसीटीवी फुटेज खंगाले
जीआरपी ने बिहार में छपरा से लेकर थांवे तक सीसीटीवी कैमरे खंगाले तो उन्हें कोई संदिग्ध नजर नहीं आया। इसके बाद तमकुही रोड स्टेशन के कैमरे खंगाले गए। करीब 200 से ज्यादा कैमरे देखने के बाद पुलिस को सफलता मिली।
जीआरपी की एक टीम टीम अभी भी कुशीनगर में मुस्तैद है। एसपी जीआरपी ने वारदात का खुलासा करने वाली तीनों टीम को 25 हजार रुपये इनाम की घोषणा की है। रविवार को गोमतीनगर रेलवे स्टेशन पर बोगी में बक्से में किशोरी के शव के पांच टुकड़े मिले थे। सिर गायब था। ट्रेन 15114 छपरा-गोमतीनगर एक्सप्रेस गोमतीनगर स्टेशन पर रविवार सुबह पहुंची तो मामले की जानकारी हुई थी।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.