आखिर दर्ज हुई FIR: राहुल गांधी के धरने के बाद मानी दिल्ली पुलिस, पैलेट गन मामले में अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज
पेपर लीक के खिलाफ हुए छात्रों के प्रदर्शन में पुलिस कार्रवाई के मुद्दे को लेकर एक बार फिर सियासत शुरू हो गई है। शुक्रवार को लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी पुलिस कार्रवाई में कथित रूप से पैलेट गन के इस्तेमाल से घायल शख्स को लेकर संसद मार्ग थाने पहुंचे। समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, वह यहां मामले की शिकायत दर्ज कराने पहुंचे थे। एफआईआर दर्ज नहीं किए जाने पर राहुल गांधी थाना परिसर में ही धरने पर बैठ गए। बाद में दिल्ली पुलिस ने पैलेट गन मामले में अज्ञात के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली। पढ़ें पल-पल के अपडेट्स-
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लाइव अपडेट
राहुल गांधी के प्रदर्शन के बाद दिल्ली पुलिस ने की कार्रवाई, पैलेट गन मामले में अज्ञात के खिलाफ FIR दर्ज
राहुल गांधी के धरने के बाद दिल्ली पुलिस ने पैलेट गन मामले में एफआईआर दर्ज कर ली है। पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। इससे पहले इस मामले में शिकायत मिलने के बाद पुलिस इसकी जांच कर रही थी।दिल्ली पुलिस को मिली शिकायत: सुप्रीम कोर्ट के आदेश के तहत नए केस की संभावना, शिकायत की हो रही जांच
दिल्ली पुलिस के सूत्रों के अनुसार एक मामले में शिकायत मिली है, जिसकी जांच की जा रही है। शिकायत की जांच के बाद यह तय किया जाएगा कि सुप्रीम कोर्ट के आदेश के अनुरूप इस मामले में नया केस दर्ज किया जा सकता है या नहीं। पुलिस फिलहाल शिकायत के तथ्यों और सुप्रीम कोर्ट के आदेश का अध्ययन कर रही है।गिरिराज सिंह का राहुल गांधी पर हमला: ‘कानून हाथ में लेकर अराजकता फैलाना चाहते हैं’, वंदे मातरम पर भी घेरा
केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने दिल्ली में डीसीपी कार्यालय के बाहर लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी के विरोध प्रदर्शन पर निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि राहुल गांधी कानून को अपने हाथ में लेकर अराजकता फैलाना चाहते हैं। गिरिराज सिंह ने कहा कि यह मामला सुप्रीम कोर्ट में है। सुप्रीम कोर्ट ने इसकी जांच के लिए एक उच्चस्तरीय समिति गठित की है और क्राइम ब्रांच भी मामले की जांच कर रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि राहुल गांधी इस प्रदर्शन के जरिए लोगों का ध्यान वंदे मातरम के मुद्दे से भटकाना चाहते हैं। गिरिराज सिंह ने कहा कि कांग्रेस का वंदे मातरम का विरोध एक सोची-समझी रणनीति का हिस्सा है और इसके पीछे वोट बैंक की राजनीति है।जेपी नड्डा का राहुल गांधी पर हमला: कहा- धरना न्याय के लिए नहीं, मीडिया का ध्यान खींचने का नाटक
उन्होंने कहा कि पूरा देश जानता है कि सुप्रीम कोर्ट 20 जुलाई की घटना का पहले ही संज्ञान ले चुका है और उसने एक पूर्व न्यायाधीश की अध्यक्षता में पांच सदस्यीय उच्चाधिकार प्राप्त समिति का गठन किया है। जब देश की सर्वोच्च अदालत इस मामले की जांच कर रही है, तो राहुल गांधी कैमरों के सामने पुलिस थाने के बाहर बैठकर क्या साबित करना चाहते हैं? क्या लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष को देश की न्यायपालिका पर भरोसा नहीं है? सच्चाई यह है कि राहुल गांधी यह ‘कैमरा-केंद्रित’ नाटक सिर्फ सुर्खियों में बने रहने के लिए कर रहे हैं।
जयराम रमेश बोले- एफआईआर नहीं होने तक जारी रहेगा प्रदर्शन
कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने संसद मार्ग थाने में राहुल गांधी के धरने को लेकर कहा कि लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस के अन्य वरिष्ठ नेता फिलहाल संसद मार्ग पुलिस थाने में धरने पर बैठे हैं। यह मामला सीधा और स्पष्ट है। रोहतक जिले के रहने वाले साहिल के साथ 20 जुलाई को सीजेपी के नेतृत्व में हुए प्रदर्शन के दौरान कथित तौर पर पुलिस की गैरकानूनी कार्रवाई की गई, जिसमें पेलेट गन का इस्तेमाल किया गया।जयराम रमेश ने कहा कि साहिल की एक आंख की रोशनी पूरी तरह चली गई है और उसके पूरे शरीर पर पेलेट गन से लगी चोटों के निशान हैं। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष के साथ-साथ साहिल, उसकी मां और उसके वकील की मांग है कि इस मामले में एफआईआर दर्ज की जाए। यह कोई सामान्य एफआईआर नहीं है, बल्कि साहिल के खिलाफ कथित गैरकानूनी पुलिस कार्रवाई और पेलेट गन के इस्तेमाल से संबंधित एक विशिष्ट एफआईआर है। उनकी मांग है कि एफआईआर दर्ज कर उसका पंजीकरण नंबर उन्हें उपलब्ध कराया जाए। उन्होंने कहा कि पिछले दो घंटे से यह मांग की जा रही है, लेकिन अभी तक इसे स्वीकार नहीं किया गया है।
मांग साफ है कि FIR दर्ज कीजिए: जयराम रमेश
साहिल के शरीर में 200 से ज्यादा पैलेट: राहुल गांधी
राहुल बोले- अंदर कहा गया ऊपर से ऑर्डर हैं कि FIR दर्ज नहीं हो सकती
हमें बताया जा रहा है कि एफआईआर दर्ज नहीं हो सकती है: राहुल गांधी
संसद पुलिस स्टेशन के बाहर पहुंचे आरएएफ के जवान
#WATCH दिल्ली: RAF (रैपिड एक्शन फ़ोर्स) के जवान संसद पुलिस स्टेशन के बाहर पहुंचे।
— ANI_HindiNews (@AHindinews) August 21, 2026
लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी DCP से मुलाक़ात के बाद भी यहीं मौजूद हैं। उनके साथ साहिल लोचव भी हैं, जो पिछले महीने जंतर-मंतर पर छात्रों के विरोध प्रदर्शन के दौरान पैलेट गन से घायल हो गए थे।… pic.twitter.com/fVSqUazLYR