Ben Stokes: संन्यास के बाद स्टोक्स का पहला रेड-बॉल मैच यादगार, दो अर्धशतक और सात विकेट से डरहम को दिलाई जीत
बेन स्टोक्स ने डरहम के लिए शानदार ऑलराउंड प्रदर्शन करते हुए दो अर्धशतक और कुल सात विकेट झटके। उनकी घातक गेंदबाजी की बदौलत डरहम ने डर्बीशायर को 338 रन से हराकर काउंटी चैंपियनशिप में बड़ी जीत दर्ज की।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
- काउंटी चैंपियनशिप में डरहम और डर्बीशायर के बीच मुकाबले में स्टोक्स ने पहली पारी में 53 रन बनाए। इसके बाद दूसरी पारी में उन्होंने नाबाद 66 रन की पारी खेलकर टीम को मजबूत स्कोर तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई।
- डरहम ने पहली पारी में 283 रन बनाए। जवाब में डर्बीशायर की टीम महज 156 रन पर सिमट गई। इस पारी में स्टोक्स ने चार ओवर में दो विकेट हासिल किए, जबकि मैथ्यू पॉट्स ने पांच विकेट लेकर डर्बीशायर की बल्लेबाजी की कमर तोड़ दी। डर्बीशायर का कोई भी बल्लेबाज 30 रन का आंकड़ा पार नहीं कर सका।
दूसरी पारी में बेन स्टोक्स ने बल्ले से नाबाद 66 रन बनाए। वहीं, बेन मैककिनी ने 140 रन की शानदार पारी खेली और विल रोड्स ने 52 रन का योगदान दिया। डरहम ने डर्बीशायर के सामने 423 रन का विशाल लक्ष्य रखा। लक्ष्य का पीछा करने उतरी डर्बीशायर की टीम दूसरी पारी में सिर्फ 84 रन पर ढेर हो गई। स्टोक्स ने महज 17 रन देकर 5 विकेट झटके और डरहम को 338 रन से बड़ी जीत दिलाई।
- स्टोक्स के पांच विकेट वाले स्पेल का सबसे शानदार हिस्सा 12वां ओवर रहा। उन्होंने ओवर की पहली गेंद पर ब्रुक गेस्ट को 11 रन के निजी स्कोर पर आउट किया। अगली ही गेंद पर अनुज डाल को एलबीडब्ल्यू कर दिया।
- तीसरी गेंद पर बेन एचिसन बच गए, लेकिन चौथी गेंद पर वह स्लिप में कैच देकर पवेलियन लौट गए। इस तरह स्टोक्स ने चार गेंदों के भीतर तीन विकेट हासिल कर डर्बीशायर की पारी को पूरी तरह तहस-नहस कर दिया।
डर्बीशायर के खिलाफ इस बड़ी जीत के साथ डरहम ने काउंटी चैंपियनशिप में अपनी स्थिति और मजबूत कर ली है। टीम ने अब तक खेले नौ मुकाबलों में छह जीत दर्ज की हैं और अंक तालिका में शीर्ष स्थान पर है। डरहम का अगला मुकाबला 27 अगस्त से ग्लॉस्टरशायर के खिलाफ चेस्टर-ले-स्ट्रीट में होगा। स्टोक्स के इस प्रदर्शन के बाद आगामी मुकाबले में भी सभी की नजरें उनके ऑलराउंड खेल पर रहेंगी।