फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bihar News Today Live: बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 13 अक्टूबर के मुख्य और ताजा समाचार

Live Story Desk लाइव स्टोरी डेस्क
Updated Tue, 13 Oct 2026 11:30 PM IST
खास बातें
Register For Event

Bihar Breaking News Today Live - Read latest and breaking news today in hindi at Amarujala. यहां पढ़ें, बिहार की ताजा खबरें, राजनीति, खेल, मनोरंजन, धर्म, क्राइम और शिक्षा की खबरों का लाइव अपडेशन

विज्ञापन
Bihar Breaking News Live Updates: Latest News Today in Hindi 13 October 2026
अमर उजाला - फोटो : अमर उजाला लाइव अपडेट

लाइव अपडेट

09:47 PM, 13-Oct-2026

बिहार: गैस सिलेंडर फटने से तीन वर्षीय मासूम समेत पिता की मौत, दो अन्य घायल; परिजनों में मातम

रोहतास जिले के नौहट्टा थाना क्षेत्र के उल्ही गांव में खाना बनाने के दौरान गैस सिलेंडर फटने से एक 3 वर्षीय मासूम कृति गुप्ता एवं उसके पिता लक्ष्मी प्रसाद गुप्ता की दर्दनाक मौत हो गई। इस हादसे में मां और 1 वर्षीय बालक भी घायल है। और पढ़ें
09:31 PM, 13-Oct-2026

बिहार में बड़ा हादसा: नाव डूबने से दस लोगों की मौत, 20 युवक और बच्चे थे सवार; भोज खाने जा रहे थे सभी

वैशाली जिले के राघोपुर थाना क्षेत्र के रामपुर श्यामचंद में नाव डूबने से दस लोगों की मौत हो गई। नाव पर करीब 20 युवक और बच्चे सवार थे। सभी नाव से भोज खाने के लिए जा रहे थे, तभी हादसा हुआ।

 

और पढ़ें
विज्ञापन
09:21 PM, 13-Oct-2026

दशहरा महोत्सव: पूर्व DGP की गायकी ने बांधा समां, किसकी गीतों पर झूमे दर्शक; भक्ति से सूफियाना संगीत तक की धूम

पटना के गांधी मैदान में दशहरा महोत्सव की तीसरी शाम संगीत और संस्कृति के नाम रही। स्तुति और अमीर खुसरो की सूफियाना रचना ने भक्ति व प्रेम के रंग बिखेरे। मैथिली लोकगीतों पर आधारित नृत्य प्रस्तुतियों में बिहार की सांस्कृतिक विरासत की झलक दिखी। आज क्या-क्या दिखा खास...?

और पढ़ें
09:04 PM, 13-Oct-2026

बिहार: दीया जलाने के दौरान गैस सिलेंडर में भीषण विस्फोट, 20 से अधिक लोग झुलसे; महिलाओं-बच्चों की संख्या ज्यादा

बिहार के गोपालगंज जिले के सफियाबाद गांव में गैस सिलेंडर में आग लगने के बाद हुए विस्फोट में 20 से अधिक लोग झुलस गए। घायलों में महिलाएं और बच्चे अधिक हैं। सभी को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

और पढ़ें
08:53 PM, 13-Oct-2026

बिहार: बीएसएससी पेपर लीक मामले में पूर्व सचिव समेत 30 पर आरोप तय, पूर्व अध्यक्ष का भी चार्जशीट में नाम

बिहार कर्मचारी चयन आयोग के प्रश्नपत्र लीक मामले में पटना की विशेष अदालत ने पूर्व सचिव परमेश्वर राम समेत 30 आरोपितों पर आरोप तय किए हैं। चार्जशीट में पूर्व अध्यक्ष सुधीर कुमार का भी नाम है। अब अभियोजन पक्ष गवाही पेश करेगा।

और पढ़ें
08:48 PM, 13-Oct-2026

बिहार: 14 साल पहले छह हजार रुपये की घूस लेते पकड़ा था, अब पूर्व पेशकार को हुई तीन साल की जेल

भागलपुर की अदालत ने 2012 के रिश्वत मामले में कटिहार डीसीएलआर कार्यालय के तत्कालीन पेशकार वीरेंद्र कुमार सिन्हा को तीन साल के सश्रम कारावास की सजा सुनाई। दोषी पर 12,000 रुपये जुर्माना लगाया गया। मामले में 17 गवाहों ने गवाही दी। और पढ़ें
विज्ञापन
विज्ञापन
08:42 PM, 13-Oct-2026

बिहार: ठाकुरगंज में सैन्य स्टेशन के लिए भूमि अधिग्रहण में बड़ी चूक, जांच शुरू; रिपोर्ट सौंपने का निर्देश

किशनगंज के ठाकुरगंज में प्रस्तावित सैन्य स्टेशन के लिए 189.68 एकड़ जमीन के अधिग्रहण संबंधी प्रतिवेदन में 1.68 एकड़ सरकारी भूमि की न्यूनतम मूल्यांकन दर दर्ज नहीं होने की चूक सामने आई है। प्रशासन ने जांच कर तीन दिनों में रिपोर्ट मांगी है।

और पढ़ें
08:38 PM, 13-Oct-2026

त्योहारों पर रेलवे की सौगात: नई दिल्ली-पटना के बीच चलेगी वंदे भारत फेस्टिवल स्पेशल, जानें पूरा शेड्यूल

रेलवे ने त्योहारों में यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए नई दिल्ली-पटना के बीच 16 कोच वाली वंदे भारत फेस्टिवल स्पेशल चलाने की घोषणा की है। ट्रेन अक्तूबर-नवंबर में निर्धारित तिथियों पर दोनों दिशाओं में 18-18 फेरे लगाएगी।

 

और पढ़ें
08:35 PM, 13-Oct-2026

बिहार: पटना हाईकोर्ट का बड़ा फैसला-सेवानिवृत्त अधिकारी की पेंशन में कटौती रद्द, अब ब्याज समेत लौटानी होगी रकम

पटना हाईकोर्ट ने सेवानिवृत्त अधिकारी उमेश कुमार वर्मा की पेंशन में 75 प्रतिशत कटौती का आदेश रद्द कर दिया। अदालत ने आठ सप्ताह में छह प्रतिशत ब्याज सहित बकाया भुगतान और अनियमितताओं के लिए जिम्मेदार अधिकारियों की जवाबदेही तय करने का निर्देश दिया।

और पढ़ें
08:32 PM, 13-Oct-2026

बिहार: किशोरावस्था के पुराने केस पर नहीं छिन सकता भविष्य? हाईकोर्ट ने सिपाही भर्ती रद्द करने का आदेश पलटा

पटना हाईकोर्ट ने किशोरावस्था के दौरान दर्ज आपराधिक मामले के आधार पर बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस में सिपाही का चयन रद्द करने का आदेश निरस्त कर दिया। अदालत ने अधिकारियों को चार महीने के भीतर मामले पर नए सिरे से विचार करने का निर्देश दिया।

और पढ़ें
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed