10:43 PM, 18-Sep-2026
बिहार: हत्या कर शव पेड़ से लटकाया, आत्महत्या दिखाने की रची साजिश; मनिरुद्दीन केस में चार गिरफ्तार
पूर्णिया के भवानीपुर में मनिरुद्दीन उर्फ पुरन हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा किया है। पुलिस के मुताबिक, अवैध संबंध का पता चलने पर आरोपी इलियास ने अपने तीन बेटों के साथ मिलकर मनिरुद्दीन की हत्या कर शव पेड़ से लटका दिया था।
और पढ़ें
10:32 PM, 18-Sep-2026
बिहार: टक्कर के बाद चीख-पुकार, फिर धू-धू कर जला ट्रक; मूर्ति विसर्जन के दौरान एक की मौत, कई घायल
रोहतास के अमझोर थाना क्षेत्र में शुक्रवार रात मूर्ति विसर्जन के दौरान ट्रक ने ट्रैक्टर में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में 25 वर्षीय अजीत कुमार की मौत हो गई, जबकि करीब एक दर्जन लोग घायल हुए हैं। हादसे से आक्रोशित लोगों ने ट्रक में आग लगा दी।
और पढ़ें
10:21 PM, 18-Sep-2026
बिहार: सिविल सर्जन पर गिरी गाज, भ्रष्टाचार के आरोप में डॉ. विजय कुमार निलंबित; अब यहां होगा मुख्यालय
मधेपुरा के सिविल सर्जन सह मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. विजय कुमार को स्वास्थ्य विभाग ने भ्रष्टाचार और पद के दुरुपयोग के आरोपों में तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। उन पर सील किए गए सत्यम इमरजेंसी हॉस्पिटल को दोबारा खुलवाने के लिए राशि लेने का आरोप है।
और पढ़ें
10:11 PM, 18-Sep-2026
बिहार: गोली लगने के बाद पुणे में टूटी सांसों की डोर, पैतृक गांव में सैन्य सम्मान से जवान को अंतिम विदाई
सारण के दिघवारा निवासी सेना के जवान राजेश कुमार सिंह का पुणे में इलाज के दौरान निधन हो गया। ड्यूटी के दौरान 11 सितंबर को अपराधियों ने उन्हें गोली मार दी थी। शुक्रवार को तिरंगे में लिपटा उनका पार्थिव शरीर पैतृक गांव फकुली पहुंचा, जहां सेना के जवानों ने अंतिम सलामी दी।
और पढ़ें
09:25 PM, 18-Sep-2026
बिहार: मेला देखकर लौट रही बोलेरो कोसी बांध से नीचे पलटी, दो लोगों की मौके पर मौत; तीन घायल
दरभंगा के कुशेश्वरस्थान में मेला देखकर लौट रही सहरसा की बोलेरो कोसी बांध से नीचे गड्ढे में पलट गई। हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया और एक मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए डीएमसीएच भेजा है।
और पढ़ें
08:43 PM, 18-Sep-2026
केवल नकद दें: यूपीआई भुगतान पर टैक्स के खिलाफ मुहिम; दुकानदारों के लिए लटकाया सिर्फ नकदी का बोर्ड
यूपीआई के नियमों में बदलाव और संभावित एमडीआर शुल्क को लेकर बिहार के रोहतास में व्यापारियों का विरोध शुरू हो गया है। सासाराम में कई दुकानदारों ने प्रतिष्ठानों के बाहर ‘नो यूपीआई, केवल नगद’ के बोर्ड लगा दिए हैं।
और पढ़ें
07:59 PM, 18-Sep-2026
बिहार न्यूज: 20 लाख के जेवर चोरी, तीसरे दिन चोरों ने दरवाजे पर रख दिया बैग; महिला की अपील या पुलिस का खौफ?
औरंगाबाद के ओबरा में 20 लाख रुपये के सोने-चांदी के जेवर चोरी होने के तीन दिन बाद चोर उन्हें पीड़िता के घर के दरवाजे पर रखकर फरार हो गए। पीड़िता ने सोशल मीडिया पर चोरों से जेवर लौटाने की मार्मिक अपील की थी।
और पढ़ें
07:31 PM, 18-Sep-2026
बिहार: पुलिस टीम पर ग्रामीणों का हमला, पथराव में वाहन का शीशा टूटा; ASI घायल उपचार जारी
दरभंगा के मनीगाछी में आरोपी को गिरफ्तार करने गई पुलिस टीम पर ग्रामीणों ने हमला कर दिया। रोड़ेबाजी में पुलिस वाहन का शीशा टूट गया और एएसआई घायल हो गए। वहीं, पुलिस हिरासत से भागने की कोशिश में आरोपी अजय पासवान भी घायल हो गया। मामले में प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है। और पढ़ें
06:18 PM, 18-Sep-2026
नन्हे क्रिकेटर का बड़ा कमाल: खेल में चमका गयाजी का सितारा, 8वीं के ओबैद रजा का दुबई ILT20 टेस्ट के लिए चयन
गयाजी के शेरघाटी स्थित गुरुकुल विद्यालय के कक्षा आठ के छात्र ओबैद रजा का दुबई में होने वाले टी20 (ILT20) टेस्ट के लिए चयन हुआ है। क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन के दम पर कम उम्र में मिली इस उपलब्धि से परिवार और विद्यालय में खुशी का माहौल है।
और पढ़ें
05:51 PM, 18-Sep-2026
बिहार: जिसकी हत्या पर मचा था हड़कंप, चार साल बाद पत्नी-बच्चे संग थाने पहुंचा ‘मृतक’; खुली झूठी कहानी
मुजफ्फरपुर पुलिस ने चार साल पुराने हत्या के मामले में बड़ा खुलासा किया है। गोपालगंज के सोनू कुमार ने प्रेम प्रसंग को बचाने के लिए अपनी ही हत्या की झूठी कहानी रची और प्रेमिका के साथ दिल्ली चला गया। चार साल बाद वह पत्नी और बच्चे के साथ पुलिस के सामने पेश हुआ। पढ़ें पूरी खबर और पढ़ें