Bihar News Today Live: बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 17 सितम्बर के मुख्य और ताजा समाचार
{"_id":"6aab50d5d2dd7b17a403eb34","slug":"bihar-latest-and-breaking-news-today-in-hindi-live-aaj-ke-taaja-samachar-2026-09-17","type":"live","status":"publish","title_hn":"Bihar News Today Live: बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 17 सितम्बर के मुख्य और ताजा समाचार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खास बातें
Register For Event
Bihar Breaking News Today Live - Read latest and breaking news today in hindi at Amarujala. यहां पढ़ें, बिहार की ताजा खबरें, राजनीति, खेल, मनोरंजन, धर्म, क्राइम और शिक्षा की खबरों का लाइव अपडेशन
विज्ञापन
अमर उजाला
- फोटो : अमर उजाला लाइव अपडेट
लाइव अपडेट
10:06 PM, 17-Sep-2026
बिहार न्यूज: पितृपक्ष मेला में आ रहे हैं गयाजी? पहले जान लें ट्रैफिक प्लान, वरना फंस सकते हैं जाम में
गयाजी में 25 सितंबर से शुरू होने वाले पितृपक्ष मेला महासंगम-2026 को लेकर जिला प्रशासन ने विशेष ट्रैफिक प्लान जारी किया है। मेला अवधि में बड़े वाहनों के प्रवेश पर समयबद्ध रोक, वन-वे व्यवस्था और निर्धारित पार्किंग लागू रहेगी। और पढ़ें09:11 PM, 17-Sep-2026
बिहार: हम पार्टी ने धूमधाम से मनाया पीएम मोदी का जन्मदिन, मंत्री सुमन ने कहा- विश्व पटल पर बढ़ा भारत का सम्मान
गयाजी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 76वें जन्मदिन के अवसर पर हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (हम) पार्टी की ओर से कार्यक्रम आयोजित किया गया। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह बिहार सरकार के मंत्री डॉ. संतोष कुमार सुमन ने दीप प्रज्वलित कर प्रधानमंत्री को शुभकामनाएं दीं। और पढ़ें
विज्ञापन
06:41 PM, 17-Sep-2026
बिहार: ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत कौन-कहां रक्तदान करने पहुंचे, सीएम सम्राट चौधरी ने क्या कहा जानिए?
बिहार भाजपा पीएम नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस पर अभियान चला रही है। आज युवा मोर्चा की ओर रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इसमें सीएम सम्राट चौधरी भी शामिल हुए। आइये जानते हैं उन्होंने क्या कहा? और पढ़ें06:34 PM, 17-Sep-2026
बिहार: विश्वकर्मा पूजा का भागलपुर कनेक्शन! बाला लखेंद्र के ‘लोहा घर’ से जुड़ी है सदियों पुरानी लोककथा
भगवान विश्वकर्मा पूजा बिहार में सिर्फ एक धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि मेहनत, हुनर और निर्माण से जुड़े लोगों का बड़ा पर्व है। कारीगरों से लेकर फैक्ट्री मजदूर, दुकानदार, ड्राइवर और तकनीकी काम करने वाले लोग इस दिन अपने औजार, मशीन और वाहनों की पूजा करते हैं। वहीं, इस पर्व की परंपरा को लेकर भागलपुर के मिरजानहाट से जुड़ी एक खास लोकमान्यता भी सामने आती है। और पढ़ें06:20 PM, 17-Sep-2026
बिहार के सहरसा में दर्दनाक हादसा: विश्वकर्मा पूजा की खरीदारी करने जा रहे युवक की मौत, खंभे से टकराई थी बाइक
सहरसा के सोनवर्षाराज में विश्वकर्मा पूजा की खुशियां मातम में बदल गईं। सहमौरा के पास बाइक अनियंत्रित होकर बिजली के खंभे से टकरा गई, जिससे 25 वर्षीय श्याम कुमार उर्फ घनश्याम पोद्दार की मौके पर ही मौत हो गई। श्याम मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करते थे। और पढ़ें05:57 PM, 17-Sep-2026
बिहार: कुख्यात विक्की मेहता हत्याकांड का खुलासा, चार आरोपी गिरफ्तार; जानिए क्यों की गई थी हत्या?
मधेपुरा के पुरैनी में विकास कुमार उर्फ विक्की मेहता हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा करने का दावा किया है। 14 सितंबर को नया टोला चौक पर गोली मारकर की गई हत्या के मामले में पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की निशानदेही पर देसी कट्टा और तीन जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं। और पढ़ें
विज्ञापन
विज्ञापन
05:19 PM, 17-Sep-2026
बिहार: हॉर्मुज जलडमरूमध्य में मिसाइल अटैक, वैशाली का सुमित लापता; परिवार ने बनाया पुतला, किया अंतिम संस्कार
वैशाली के भगवानपुर थाना क्षेत्र के किरतपुर राजाराम गांव का युवक सुमित सिंह ओमान तट के पास होर्मुज जलडमरूमध्य में तेल टैंकर पर हुए मिसाइल हमले के बाद लापता है। जहाज के 14 क्रू मेंबर में से 13 को रेस्क्यू कर लिया गया। और पढ़ें03:59 PM, 17-Sep-2026
बिहार: इंजीनियर के पास लिफ्ट वाला बंगला, फ्लैट, जमीन, जेवर मिले, पत्नी-सास के नाम पर करोड़ों की संपत्ति
Bihar Vigilance Raid: बिहार में एक और भ्रष्ट अफसर की पोल खुली है। काली कमाई के जरिए इस अफसर ने लिफ्ट वाला आलीशान बंगला, फ्लैट, कई जगह जमीन और लाखों रुपये के सोने और हीरे के जेवरात समेत करोड़ों की संपत्ति बना ली थी। निगरानी की जांच में जब मामले का खुलासा हुआ तो सब दंग रह गए।और पढ़ें
03:38 PM, 17-Sep-2026
बिहार: टावर बना प्रेमी का धरना स्थल! शादी की मांग पर अड़ा युवक, दो घंटे तक मचा ड्रामा; फिर जानें कैसे बनी बात?
गयाजी के डुमरिया में शादी की मांग को लेकर एक युवक मोबाइल टावर पर चढ़ गया। युवक ने कहा कि प्रेमिका और उसका परिवार शादी के लिए तैयार होने तक वह नीचे नहीं उतरेगा। अंत में जैसे ही प्रेमिका न हां बोला प्रेमी नीते उतर आया। और पढ़ें03:19 PM, 17-Sep-2026