Bihar News Today Live: बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 2 सितम्बर के मुख्य और ताजा समाचार
{"_id":"6a97752c2770b7f3250b82a4","slug":"bihar-latest-and-breaking-news-today-in-hindi-live-aaj-ke-taaja-samachar-2026-09-02","type":"live","status":"publish","title_hn":"Bihar News Today Live: बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 2 सितम्बर के मुख्य और ताजा समाचार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खास बातें
Register For Event
Bihar Breaking News Today Live - Read latest and breaking news today in hindi at Amarujala. यहां पढ़ें, बिहार की ताजा खबरें, राजनीति, खेल, मनोरंजन, धर्म, क्राइम और शिक्षा की खबरों का लाइव अपडेशन
विज्ञापन
अमर उजाला
- फोटो : अमर उजाला लाइव अपडेट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लाइव अपडेट
11:05 PM, 02-Sep-2026
बिहार: तेज रफ्तार बाइक ने महिला को मारी टक्कर, इलाज के दौरान मौत; शव सड़क पर रखकर हंगामा
मुजफ्फरपुर के लक्ष्मी चौक पर तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से 40 वर्षीय शोभा देवी गंभीर रूप से घायल हो गईं। इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। हादसे के बाद बाइक सवार मौके से फरार हो गया। महिला की मौत से आक्रोशित परिजनों और स्थानीय लोगों ने शव सड़क पर रखकर जाम कर दिया। और पढ़ें10:53 PM, 02-Sep-2026
बिहार: उफान पर आई कर्मनाशा नदी, यूपी-बिहार का संपर्क टूटा; जान जोखिम में डाल सड़क पार कर रहे लोग
कैमूर में कर्मनाशा नदी के उफान पर आने से दुर्गावती-ककरैत मार्ग पर नुआंव के समीप बने छलका पर तेज पानी बह रहा है। राहगीर जान जोखिम में डालकर सड़क पार कर रहे हैं। मूसाखाड़ बांध से 30 से 35 हजार क्यूसेक पानी छोड़े जाने के बाद नदी का जलस्तर बढ़ा है। प्रशासन ने मौके पर डायल 112 की पुलिस भेजी है और बैरिकेडिंग की तैयारी की जा रही है।और पढ़ें
विज्ञापन
10:39 PM, 02-Sep-2026
बिहार: स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार कल एसकेएमसीएच का करेंगे दौरा; तैयारियों में जुटा प्रशासन
स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार तीन सितंबर को मुजफ्फरपुर स्थित एसकेएमसीएच का दौरा करेंगे। इस दौरान वह नवनिर्मित 30 बेड वाले अत्याधुनिक आईसीयू का उद्घाटन करने के साथ टाटा मेमोरियल द्वारा संचालित कैंसर अस्पताल का निरीक्षण करेंगे। और पढ़ें10:14 PM, 02-Sep-2026
पटना हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: सेवानिवृत्त कर्मचारियों को भी मिलेगा एमएसीपी का लाभ, विभागीय परीक्षा की शर्त नहीं
पटना उच्च न्यायालय ने सेवानिवृत्त सरकारी कर्मचारी को तीसरे एमएसीपी का लाभ देने से इनकार करने वाले राज्य सरकार के आदेश को रद्द कर दिया। अदालत ने स्पष्ट किया कि विभागीय परीक्षा पास करना एमएसीपी के वित्तीय लाभ के लिए अनिवार्य शर्त नहीं है। और पढ़ें09:22 PM, 02-Sep-2026
बिहार: गुजरात में 1.79 करोड़ की साइबर ठगी, नालंदा से स्कूल निदेशक गिरफ्तार; खाते में पहुंचे थे 26 लाख रुपये
गुजरात की पाटन साइबर थाना पुलिस ने 1.79 करोड़ रुपये की साइबर ठगी के मामले में नालंदा से मदर टेरेसा हाई स्कूल के निदेशक धर्मवीर कुमार राही को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, आरोपी के बैंक खाते में ठगी की रकम से करीब 26 लाख रुपये जमा हुए थे। न्यायालय से ट्रांजिट रिमांड मिलने के बाद गुजरात पुलिस आरोपी को पूछताछ के लिए पाटन ले गई है। और पढ़ें08:42 PM, 02-Sep-2026
बिहार के रेल यात्रियों के लिए खुशखबरी: दिल्ली रूट की चार स्पेशल ट्रेनें दिसंबर तक जारी, 352 अतिरिक्त फेरे
रेलवे ने यात्रियों की बढ़ती मांग और आगामी त्योहारों को देखते हुए बरौनी और दरभंगा से नई दिल्ली के बीच चलने वाली चार स्पेशल ट्रेनों के परिचालन की अवधि बढ़ा दी है। इन ट्रेनों के कुल 352 अतिरिक्त फेरे होंगे। इसके अलावा गया-कामाख्या और अहमदाबाद-पटना एक्सप्रेस में भी अतिरिक्त कोच लगाए जाएंगे। और पढ़ें
विज्ञापन
विज्ञापन
08:19 PM, 02-Sep-2026
बिहार में फिर बाढ़ का खतरा: उत्तर में नेपाल की बारिश, दक्षिण में बाणसागर का पानी; खतरे के निशान से ऊपर नदियां
बिहार में उत्तर और दक्षिण, दोनों हिस्सों में बाढ़ का खतरा बढ़ गया है। उत्तर बिहार में नेपाल की भारी बारिश से नदियों का जलस्तर बढ़ा है, जबकि दक्षिण बिहार में बाणसागर से छोड़े गए पानी और झारखंड की बारिश से सोन नदी उफान पर है। और पढ़ें07:36 PM, 02-Sep-2026
संजीव मुखिया रिमांड पर: नीट सहित कई पेपर लीक के आरोपी से ईओयू ने पूछताछ की, जानें पूरा मामला
पेपर लीक और प्रतियोगी परीक्षाओं में धांधली के कई मामलों के आरोपी संजीव कुमार उर्फ संजीव मुखिया को ईओयू ने पुराने पत्रकारनगर थाना कांड में कोर्ट की अनुमति से पुलिस रिमांड पर लिया है। पूछताछ में पेपर लीक नेटवर्क से जुड़े अन्य आरोपियों और मददगारों के बारे में अहम जानकारी मिलने की उम्मीद है। और पढ़ें07:13 PM, 02-Sep-2026
बिहार: एमएलसी चुनाव को लेकर प्रशांत किशोर की बैठक, बोले- सभी सीटों पर प्रत्याशी उतारेंगे; इस दिन होगा एलान
मुजफ्फरपुर में प्रशांत किशोर ने आगामी एमएलसी चुनाव को लेकर जन सुराज के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। उन्होंने कहा कि पार्टी सभी 8 सीटों पर प्रत्याशी उतारेगी और अगले दो-चार दिनों में उम्मीदवारों की घोषणा की जाएगी। और पढ़ें06:54 PM, 02-Sep-2026