फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   Bihar Flood Alert Swelling Karmanasa River Snaps UP-Bihar Connectivity

बिहार: उफान पर आई कर्मनाशा नदी, यूपी-बिहार का संपर्क टूटा; जान जोखिम में डाल सड़क पार कर रहे लोग

Wed, 02 Sep 2026 10:53 PM IST
पटना ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कैमूर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कैमूर Published by: पटना ब्यूरो Updated Wed, 02 Sep 2026 10:53 PM IST
सार
Register For Event

कैमूर में कर्मनाशा नदी के उफान पर आने से दुर्गावती-ककरैत मार्ग पर नुआंव के समीप बने छलका पर तेज पानी बह रहा है। राहगीर जान जोखिम में डालकर सड़क पार कर रहे हैं। मूसाखाड़ बांध से 30 से 35 हजार क्यूसेक पानी छोड़े जाने के बाद नदी का जलस्तर बढ़ा है। प्रशासन ने मौके पर डायल 112 की पुलिस भेजी है और बैरिकेडिंग की तैयारी की जा रही है।
 

विज्ञापन
Bihar Flood Alert Swelling Karmanasa River Snaps UP-Bihar Connectivity
उफान पर आई कर्मनाशा नदी - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

उत्तर प्रदेश और बिहार को जोड़ने वाली कर्मनाशा नदी इस समय उफान पर चल रही है। बता दें कि आज बुधवार की शाम दुर्गावती थाना क्षेत्र अंतर्गत आदर्श नुआंव के समीप दुर्गावती-ककरैत मार्ग पर बने छलका पर करीब चार फीट पानी की तेज धारा बह रही है। तेज धारा के बहाव में राहगीर अपनी जान को जोखिम में डालकर सड़क पार कर रहे हैं। लोग अपनी जिंदगी की परवाह नहीं कर रहे हैं। ऐसे में कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है।

विज्ञापन

इधर, सूचना मिलते ही मसौढ़ा पंचायत के मुखिया संजय सिंह उर्फ बब्बू उक्त स्थल पर पहुंचकर लोगों से अपील कर रहे हैं कि आप सभी लोग पानी की तेज धारा में पैदल या गाड़ी लेकर पार न करें। मुखिया संजय सिंह ने तुरंत अनुमंडल एसडीएम रत्ना प्रियदर्शनी से बात कर इस जगह पर बैरिकेडिंग करने की अपील की।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें- बिहार: पानी के बीच दो हजार जिंदगियां कैद! उफनती नदी पार करने को मजबूर ग्रामीण, भतीजी को खाट पर ले गए अस्पताल

विज्ञापन
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, मूसाखाड़ बांध से करीब 30 से 35 हजार क्यूसेक पानी छोड़ा गया है, जो लतीफ साहब बीयर को ओवरफ्लो करते हुए कर्मनाशा नदी में डिस्चार्ज हो रहा है। इसके कारण कर्मनाशा नदी उफान पर है।

मुखिया संजय सिंह उर्फ बब्बू ने जानकारी देते हुए बताया कि ककरैत पथ पर पानी की तेज धारा बह रही है। वहीं, लोगों से हमने अपील की है कि लोग जान जोखिम में डालकर सड़क को पार बिल्कुल न करें। हमने एसडीएम से फोन पर बात की। उन्होंने तत्काल इस जगह पर डायल 112 की पुलिस को भेज दिया है। अत्यधिक धारा प्रवाहित होने की वजह से इस पथ पर बैरिकेडिंग की जाएगी, ताकि लोग जान जोखिम में डालकर सड़क को पार न करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed