Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Lifestyle ›   How to clean curtains without taking them down remove dust and dirt

कर्टेन क्लीनिंग टिप्स: दिवाली से पहले चमकाएं घर के पर्दे, बिना उतारे ऐसे करें साफ

Fri, 06 Nov 2026 11:33 AM IST
सोनिया चौहान लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सोनिया चौहान Updated Fri, 06 Nov 2026 11:33 AM IST
सार
Register For Event

Curtain Care Tips: दिवाली से पहले घर की सफाई के दौरान पर्दों को साफ करना अक्सर सबसे मेहनत वाला काम होता है। खासकर भारी पर्दों को रॉड से उतारना, उनकी धुलाई करना और फिर वापस लगाना काफी समय लेने वाला काम है। ऐसे में कई बार लोग पर्दों की सफाई टालते रहते हैं।

विज्ञापन
How to clean curtains without taking them down remove dust and dirt
बिना उतारे पर्दे साफ करने के आसान तरीके - फोटो : Adobe Stock

विस्तार

How To Clean Curtains At Home: दिवाली से पहले घर की साफ-सफाई में पर्दों को साफ करना भी एक जरूरी काम है। खासकर भारी पर्दों को रॉड से उतारना, धोना और फिर दोबारा लगाना काफी मेहनत वाला काम होता है। इसी वजह से कई बार लोग पर्दों की सफाई को टाल देते हैं। लेकिन अब इसके लिए आपको बार-बार पर्दे उतारने और धोने की जरूरत नहीं है। कुछ आसान तरीकों से पर्दे लगे रहने पर भी उन पर जमी धूल और गंदगी को साफ किया जा सकता है। दरअसल, पर्दों की नियमित सफाई करने से उन पर धूल-मिट्टी जमा नहीं होती और बार-बार धुलाई की जरूरत भी कम पड़ती है। ऐसे में दिवाली की सफाई के दौरान आप कुछ आसान क्लीनिंग टिप्स अपना सकते हैं। इनकी मदद से बिना ज्यादा मेहनत किए पर्दों को साफ और चमकदार रखा जा सकता है।

विज्ञापन




धूल हटाने के लिए इस्तेमाल करें वैक्यूम क्लीनर
पर्दों की सफाई करते समय सबसे पहले उन पर जमी धूल को हटाना जरूरी है। इसके लिए वैक्यूम क्लीनर के साथ सॉफ्ट अपहोल्स्ट्री या ब्रश अटैचमेंट का इस्तेमाल कर सकते हैं। पर्दों को ऊपर से नीचे की ओर धीरे-धीरे साफ करें। इस दौरान वैक्यूम क्लीनर को जल्दबाजी में चलाने के बजाय लंबे और एक समान स्ट्रोक का इस्तेमाल करें। नियमित रूप से ऐसा करने से पर्दों पर धूल की परत जमने से बच सकती है और बार-बार गहराई से सफाई करने की जरूरत भी कम हो जाती है।

विज्ञापन




लिंट रोलर से हटाएं पर्दों पर जमी महीन धूल और बाल

अगर वैक्यूम क्लीनर से सफाई करने के बाद भी पर्दों पर बारीक धूल, बाल या रोएं रह जाते हैं, तो उन्हें हटाने के लिए लिंट रोलर का इस्तेमाल कर सकते हैं। यह तरीका खासतौर पर हल्के और नाजुक पर्दों की सफाई के लिए उपयोगी है। इसके लिए लिंट रोलर को पर्दों के उन हिस्सों पर धीरे-धीरे चलाएं, जहां धूल या बाल चिपके हुए दिखाई दे रहे हों। इससे कपड़े को ज्यादा नुकसान पहुंचाए बिना बारीक गंदगी हटाने में मदद मिलती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

स्टीमर की मदद से दूर करें पर्दों की सिलवटें और बदबू

पर्दों को रॉड से उतारे बिना साफ और फ्रेश रखने के लिए हैंडहेल्ड गारमेंट स्टीमर का इस्तेमाल किया जा सकता है। इसकी मदद से कपड़े पर जमी धूल को ढीला करने, बदबू कम करने और सिलवटें हटाने में मदद मिलती है। इसके लिए स्टीमर में डिस्टिल्ड वॉटर भरें, ताकि पर्दों पर पानी के खनिजों के निशान न पड़ें। स्टीमर चलाते समय उसके नोजल को कपड़े से कुछ इंच की दूरी पर रखें और ऊपर से नीचे की ओर धीरे-धीरे स्टीम दें। ध्यान रखें कि स्टीमर को सीधे कपड़े से न सटाएं और पर्दे को जरूरत से ज्यादा गीला न होने दें। हालांकि, इस तरीके को अपनाने से पहले पर्दे के केयर लेबल को जरूर जांच लें, खासकर अगर कपड़ा नाजुक है।



दिवाली झालर डेकोरेशन: रोशनी से जगमगाएगा घर, इन जगहों पर ऐसे लगाएं रंग-बिरंगी झालर



पर्दों को झाड़कर हटाएं जमी हुई धूल

पर्दों पर जमी धूल हटाने के लिए हमेशा किसी खास उपकरण की जरूरत नहीं होती। इसके लिए पर्दे के निचले हिस्से को पकड़कर खिड़की या बालकनी के पास हल्के हाथों से झाड़ें। इससे कपड़े पर जमी ढीली धूल बाहर निकल सकती है। इस दौरान खिड़की खुली रखें, ताकि धूल दोबारा कमरे में न फैले। वहीं, अगर पर्दे मोटे और भारी हैं और आसानी से धूल नहीं निकल रही है, तो झाड़ू या पोछे के डंडे से कपड़े पर हल्की थपकी दे सकते हैं। इससे जमी हुई धूल को हटाने में मदद मिलेगी।

 

 

 

पर्दों पर लगे दागों को साफ करते समय रखें ध्यान

अगर पर्दे पर सिर्फ धूल नहीं बल्कि कोई दाग भी है, तो उसे हटाने के लिए जोर से रगड़ने से बचें। एक मुलायम माइक्रोफाइबर कपड़े को हल्का गीला करें और उसमें थोड़ी मात्रा में माइल्ड डिटर्जेंट लें। दाग को बाहर की तरफ से अंदर की ओर धीरे-धीरे थपथपाकर साफ करें, इससे दाग के और फैलने की संभावना कम होती है। सफाई शुरू करने से पहले पर्दे के किसी छिपे हुए हिस्से पर इस तरीके को जरूर टेस्ट करें, ताकि यह पता चल सके कि कपड़े या उसके रंग पर इसका कोई असर तो नहीं पड़ रहा। रगड़ने के बजाय ब्लॉट करने से कपड़े के रेशों को नुकसान पहुंचने का खतरा कम रहता है। 




कब करनी चाहिए पर्दों की पूरी सफाई

पर्दों को बिना उतारे साफ करने के ये तरीके रोजाना जमा होने वाली धूल और हल्की गंदगी हटाने में मददगार हैं। हालांकि, इसका मतलब यह नहीं है कि पर्दों को पूरी तरह धोने की जरूरत नहीं पड़ेगी। समय-समय पर उनकी गहरी सफाई करना भी जरूरी है। आमतौर पर हर तीन से छह महीने में पर्दों को अच्छी तरह धोना या जरूरत के अनुसार प्रोफेशनल क्लीनिंग कराना बेहतर माना जाता है। हालांकि, सफाई का समय इस बात पर भी निर्भर करता है कि कमरे में कितनी धूल और गंदगी जमा होती है। पर्दों को लंबे समय तक साफ रखने के लिए हर सप्ताह वैक्यूम क्लीनर से सफाई करें और बीच-बीच में स्टीम या हल्की झाड़-पोंछ भी करते रहें।

 

 

दिवाली क्लीनिंग टिप्स: त्योहार पर चाहिए चमचमाता घर? इन आसान उपायों से एक दिन में चमक उठेगा आशियाना 

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed