क़दम से क़दम मिलाने का वादा था।
आंखों से जाम पिलाने का वादा था।।
आज मुद्दतों बाद आये हो इस दर पे।
हर शाम, परदा हिलाने का वादा था।।
क्यूं, बात पकड़ कर बैठ गये हो तुम।
हाथ पकड़ कर चलाने का वादा था।।
यूं तर्क-ए-ताल्लुक़ पे, उतर आये हो।
प्यार के फूल, खिलाने का वादा था।।
अंधेरे का सबब बन गये हो,जबकि।
बुझे हुए दीप, जलाने का वादा था।।
-यूनुस खान
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X