यकीनन ही तेरी बज़्म में,दीवाने आयेंगे।
मयकश, जैसे चलकर मयखाने आयेंगे।।
तुम , यहां कोई शम्मा जलाओ तो सही।
उजालों की जानिब , ये परवाने आयेंगे।।
जिद छोड़कर थोड़ा यूं करीब तो आओ।
फिर लौटकर वही पुराने ज़माने आयेंगे।।
इन्हीं राहों पर चलते हैं , साथ मिलकर।
रात गुजारने को जरूर ठिकाने आयेंगे।।
-यूनुस खान
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X