आप अपनी कविता सिर्फ अमर उजाला एप के माध्यम से ही भेज सकते हैं

बेहतर अनुभव के लिए एप का उपयोग करें

विज्ञापन

कल, आज और कल

                
                                                         
                            
जो आज अभी है, वही सही है,
जो बीत गया, सो बीत गया।
कल आएगा, किसने देखा?
आज ही बदलेगी जीवन-रेखा।
बीते कल से सब भयभीत हैं,
आने वाले कल से भ्रमित हैं।
आज नहीं है तो कल कैसा?
आज ही बदलेगी जीवन-रेखा।
आज सँवारो, कल सँवर जाएगा,
आज बदलो, कल बदल जाएगा।
कल आएगा, किसने देखा?
आज ही बदलेगी जीवन-रेखा।
आज बीत गया तो कल आएगा,
हर कष्ट एक दिन मिट जाएगा।
खुशियों का अंबार लगेगा,
जीवन फिर मुस्कुराएगा।
कल आएगा, किसने देखा?
आज ही बदलेगी जीवन-रेखा।
मत सोचो जो बीत गया,
मत सोचो जो आने वाला है।
आज सँवारो, अभी सँवारो
अपने इस स्वर्णिम पल को।
आज नहीं है तो कल कैसा?
आज ही बदलेगी जीवन-रेखा।
आज का हर पल अनमोल है,
यही जीवन का सच्चा धन है।
जो वर्तमान को अपनाता है,
वही भविष्य का निर्माण करता है।
इसलिए आज को पूरी श्रद्धा,
साहस और विश्वास के साथ जियो।
यही वर्तमान, आने वाले कल की
सबसे सुंदर आधार-रेखा है।
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
6 hours ago

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
विज्ञापन
X
बेहतर अनुभव के लिए
4.3
ब्राउज़र में ही

अब मिलेगी लेटेस्ट, ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग न्यूज
आपके व्हाट्सएप पर