कभी-कभी सोचता हूँ,
तुम्हें याद करना भी छोड़ दूँ।
फिर कोई पुरानी बात याद आ जाती है
और मैं खुद से किया वादा भूल जाता हूँ।
तुमसे अब कोई बात नहीं होती,
लेकिन मन आज भी कई बार
तुम्हें कुछ बताने के लिए बेचैन हो जाता है।
पता नहीं तुम्हें वो दिन याद हैं या नहीं,
मुझे तो आज भी याद हैं।
शायद तुम्हारे लिए वो बस कुछ पल थे,
मेरे लिए वो ज़िंदगी के अच्छे दिनों में से थे।
मैं तुम्हें वापस बुलाना नहीं चाहता,
बस कभी-कभी दिल चाहता है
कि तुम भी एक बार याद करो
कि कोई था, जो तुम्हारी छोटी-सी खुशी में भी खुश हो जाता था।
*
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X