उन्हें हमसे कभी उल्फ़त थी पहले
हमारे पास भी शोहरत थी पहले
चिढ़ाते थे सभी कह कह के मजनू
हमारे नाम की दहशत थी पहले
तेरे आने से चेहरा खिल गया था
हमारे गाल पे सिलवट थी पहले
उन्हें भी शाम का इंतेज़ार है अब
जिन्हें मैख़ानो से नफ़रत थी पहले
पिताजी बात भी नहीं करते अब
हमारे नाम की वसीयत थी पहले
~विनीत सिंह
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X