आप अपनी कविता सिर्फ अमर उजाला एप के माध्यम से ही भेज सकते हैं

बेहतर अनुभव के लिए एप का उपयोग करें

विज्ञापन

कविता-मन अंधियारा मिटा नहीं।।

                
                                                         
                            आ के दिवाली चली गई पर,
                                                                 
                            
कूड़ा-कचरा हटा नहीं।।
जगमग जगमग दीप जले पर,
मन अंधियारा मिटा नहीं।।
लाख जला लो दिये,फूँक दो
पैसे शान-दिखावे में।
संस्कार जो नहीं तो क्या है,
जीते रहो छलावे में।
जगर-मगर घर खूब हुआ पर,
कलुष हृदय का छँटा नहीं।।
जगमग जगमग दीप जले पर,
मन अंधियारा मिटा नहीं।।
आतिशबाजी खूब छुड़ाई,
दीपावली मनाने में।
नए-नए कपड़े पहने तो,
बढ़ गई शान जमाने में।
लेकिन फितरत बदल सके ना,
बेहूदापन घटा नहीं।।
जगमग जगमग दीप जले पर,
मन अंधियारा मिटा नहीं।।
ऐसे मूरख लोगों का यह,
धरती भार उठाती है।
इनको पैदा करके धरती,
मन ही मन पछताती है।
जीवन पाया पर जीने का,
तौर तरीका पता नहीं।
जगमग जगमग दीप जले पर,
मन अंधियारा मिटा नहीं।।
-विनीत श्रीवास्तव
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
एक घंटा पहले

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
विज्ञापन
X
बेहतर अनुभव के लिए
4.3
ब्राउज़र में ही

अब मिलेगी लेटेस्ट, ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग न्यूज
आपके व्हाट्सएप पर