मैं लिखता चला जाऊंगा, मग़र रुकूंगा नहीं।
मैं मर जाऊंगा, मग़र झुकूंगा नहीं।
मेरे पीछे मुझे पागल कहने वालों।
मैं पागलपन करूँगा, मग़र मोहब्बत नहीं।
मैं चलूँगा अकेले, मग़र साथ मांगूंगा नहीं।
भले होजाए अंधेरा मेरे आने तक, मैं रुकूंगा नहीं।
दिल पर चोट गहरी लगी है, मगर मरहम लगाऊंगा नहीं।
मैं सिसक, सिसक कर जीऊंगा, मग़र खुदखुशी करूँगा नहीं।
मैं चला जाऊँगा मौत के मुँह में, कायरता दिखाऊँगा नहीं।
मैं मुस्कुराउंगा दिन रात, मग़र रोऊंगा नहीं।
मेरा हश्र जो भी हो, मैं मुकरने वाला नहीं।
मुझसे दिल लगाने वालों, मैं कभी हारूंगा नहीं।
मुझसे उम्मीद लगाने वालों, मैं तुम्हें कभी निराश करुँगा नहीं।
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X