आप अपनी कविता सिर्फ अमर उजाला एप के माध्यम से ही भेज सकते हैं

बेहतर अनुभव के लिए एप का उपयोग करें

विज्ञापन

कारगिल के अमर शहीदों को नमन

                
                                                         
                            जो लड़ गए देश के दुश्मन से,
                                                                 
                            
बिन अपनी जान की परवाह किए।
वो वीर निराले अमर हुए,
कारगिल के रण में शीश दिए।।
हिमशिखरों की ऊँची चोटी पर,
दुश्मन के हर वार सहे।
भारत माँ की आन बचाने को,
हँसते-हँसते प्राण दिए।।
माँ की ममता, घर का आँगन,
सब कुछ पीछे छोड़ दिए।
सीने में बस तिरंगा लेकर,
जीवन के हर स्वप्न जिए।।
गोली, बारूद और बर्फ़ीले,
मौसम भी जिनको रोक न सके।
मुट्ठी भर उन वीरों ने ही,
दुश्मन के अभिमान हर लिए।।
आज तिरंगा जब लहराता,
उनके बलिदानों से लहराता।
हम चैनों की नींद जो सोते,
उन्होंने अपने प्राण दिए।।
जब तक सूरज चाँद रहेंगे,
भारत के सम्मान रहेंगे।
हर पीढ़ी श्रद्धा से बोलेगी—
कारगिल के वीर अमर रहेंगे।।
- विकास त्रिपाठी "विक्की"
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
2 महीने पहले

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
विज्ञापन
X
बेहतर अनुभव के लिए
4.3
ब्राउज़र में ही

अब मिलेगी लेटेस्ट, ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग न्यूज
आपके व्हाट्सएप पर