आप अपनी कविता सिर्फ अमर उजाला एप के माध्यम से ही भेज सकते हैं

बेहतर अनुभव के लिए एप का उपयोग करें

विज्ञापन

हमारा क्या है

                
                                                         
                            ये दिल तुम्हारा ज़हन तुम्हारा हमारा क्या है।
                                                                 
                            
ग़म भी है तो दिया तुम्हारा हमारा क्या है।

आप ही हैं जो क़ीमती हैं जहाँ की ख़ातिर।
हमारा होना ज़रूरी है क्या हमारा क्या है।

जिन्हें मयस्सर ये पहली सफ़ है वो बैठ जाएं।
कहीं भी बरक़त में हमको रख दो हमारा क्या है।

कौन पागल ख़ार-ओ-ग़ुल का हिसाब रक्खे।
ये आपकी ही तो रहगुज़र है हमारा क्या है।

कि आज सूखे लबों की ख़ातिर फ़रात खोलो।
प्यासा कोई भी मर न जाये हमारा क्या है।
-विकास कालाआमी
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
3 घंटे पहले

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
विज्ञापन
X
बेहतर अनुभव के लिए
4.3
ब्राउज़र में ही

अब मिलेगी लेटेस्ट, ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग न्यूज
आपके व्हाट्सएप पर