जेब खाली हो फिर भी घर में हँसता मर्द ही है,
अपनी चिंता छोड़ सबकी सोचता मर्द ही है।
ख़ुद चाहे दो वक़्त की रोटी को तरस जाए,
बच्चों की ख़ातिर हर रोज़ पसीना बहाता मर्द ही है।
घर की ख़ातिर धूप में अपनी देह जलाता है,
चेहरे पर हँसी रखकर हर दर्द छुपाता है।
लोग कहते हैं मर्द को भला दर्द कहाँ होता है,
कोई पूछे उससे, वो अकेले में कितना रोता है।
-विजय बिंदास राजा
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X