वो मासूम मुस्कान,बचपन की याद आज भी है I
तेरी हर बात,मेरे दिल में आबाद आज भी है II
न कोई इंतज़ार था,न इज़हार की ज़रूरत थी I
बस तेरी एक झलक, मेरे प्यार की हक़ीक़त थी II
वक़्त ने फ़ासले,बहुत बनाए हमारे दरमियाँ I
मुझे आज भी याद है,वो प्यार की नजदीकियाँ II
क्या वो उम्र थी या,कोई मासूम मोहब्बत थी I
चाहा नहीं फिर भी,मिलने की हर पल चाहत थी II
अब न वो गलियाँ हैं,न ही पार्कों सुहानी शाम I
सब कुछ वीरान है,बस यादों में केवल तेरा नाम II
प्यार में कुछ रिश्ते,मुकम्मल है पर अधूरे भी है I
फिर भी विमल के दिल में,तेरा प्यार आज भी है II
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X