आप अपनी कविता सिर्फ अमर उजाला एप के माध्यम से ही भेज सकते हैं

बेहतर अनुभव के लिए एप का उपयोग करें

विज्ञापन

जब नए सिरे से बनाना होता है घर अपना,

                
                                                         
                            बंजर ज़मीं में पानी का निशान खोजते हैं,
                                                                 
                            
लोग आदमी के अंदर इंसान खोजते हैं।

जब नए सिरे से बनाना होता है घर अपना,
ये शहर में कोई टूटा हुआ मकान खोजते हैं।

ऐ.सी. के दफ़्तरों में दम घुटता है इनका,
ये मयख़ाने में जाकर आराम खोजते हैं।

चंद पैसों में ख़ुद को बेच देने वाले,
घूस देके, अफ़सर में ईमान खोजते हैं।

परिंदों को पिंजरों में क़ैद करते हैं,
फिर प्रेमिका का भेजा पैग़ाम खोजते हैं।

बुरे हालातों में साथ छोड़ देने वाले,
बुरे हालातों में ही भगवान खोजते हैं।
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
3 घंटे पहले

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
विज्ञापन
X
बेहतर अनुभव के लिए
4.3
ब्राउज़र में ही

अब मिलेगी लेटेस्ट, ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग न्यूज
आपके व्हाट्सएप पर