आप अपनी कविता सिर्फ अमर उजाला एप के माध्यम से ही भेज सकते हैं

बेहतर अनुभव के लिए एप का उपयोग करें

विज्ञापन

खुद ही क़ातिल बनकर, फिर मसीहा का मकान ढूंढते हैं।

                
                                                         
                            रूह के ज़ख्म
                                                                 
                            

कितना अजीब है ना...
ज़ख्म रूह को देकर, लोग जिस्म पर निशान ढूंढते हैं,
खुद ही तूफ़ान लाकर, फिर कश्ती का सामान ढूंढते हैं।
अपने दामन पर ना दिखे, उनकी की गई 'मेहरबानियों' का दाग़,
इसलिए हर आईने में, वो अपनी झूठी शान ढूंढते हैं।
जो टूट गया अंदर ही अंदर, उसकी आवाज़ कहां से आएगी,
और वो हैं कि खामोशी में भी, अपनी पहचान ढूंढते हैं।
अपनी ही नज़रों में बेदाग़ रहने का हुनर भी कमाल है उनका,
खुद ही क़ातिल बनकर, फिर मसीहा का मकान ढूंढते हैं।
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
58 मिनट पहले

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
विज्ञापन
X
बेहतर अनुभव के लिए
4.3
ब्राउज़र में ही

अब मिलेगी लेटेस्ट, ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग न्यूज
आपके व्हाट्सएप पर