~ तुम्हारी वो मनमोहक सरसराहट
चेहरे पर ला देती खिलखिलाहट ,
तुम्हारी वो झील जैसी आँखे
जो दिल में स्थिरता ला दे,
आखिर तुमपे क्या लिखूं मैं?
~तुम्हारी वो मंद मंद मुस्कान
जैसे लगे समन्दर आसमान,
तुम्हारी वो मधुरिम आवाज
जो करती है दिल पर राज,
आखिर तुमपे क्या लिखूं मैं?
~तुम्हारे सौंदर्य को लग न जाए बुरा
इसलिए लिखता हु मैं अधूरा,
आखिर तुमपे क्या लिखूं मैं?
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X