इन आंखों में कुछ अधूरे ख़्वाब हैं,
हो सके तो तुम इन्हें पूरा कर देना।
इन होंठों पर कोई अधूरी बात है,
हो सके तो तुम उसे पूरी कर देना।
इस दिल की धडकनों में एक साज़ है,
हो सके तो इस गीत को तुम गा लेना।
इन कदमों में एक अजीब सी थिरकन है,
मेरे साथ चलकर इस सफर को तुम पूरा कर देना।
मैं कभी–कभी कुछ कह नहीं पाती,
मेरी मोहब्बत को अपनी बातों में पूरी कर देना।
- पूर्णिमा सोनी
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X