हर किसी को कहाँ यह अलभ्य प्यार मिलता है,
सच्चे दिल से चाहने पर ही यह संसार खिलता है।
जो नसीब में हो, वही पास चला आता है,
वरना उम्र भर इंसान बस यूँ ही भटकता है।
चाहतों की इस भीड़ में कोई एक ही खास होता है,
जिसके होने से हर पल सुकून का एहसास होता है।
किस्मत से मिलता है ऐसा अनमोल साथ जीवन में,
जो दूर रहकर भी हर धड़कन के पास होता है।
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X