कार्तिक मास का महीना आया,
खुशियों का दिन लाया अपने साथ,
शुभ विवाह की हो गई शुरुआत,
हर जगह खुशियों की लहर आ गई।
आ गया तुलसी विवाह का वो दिन,
जिसका सबको था बेसब्री से इंतज़ार,
लाल चुनरी, माथे पर लाल बिंदी,
हाथों में शुभ की मेहंदी मुस्काई।
शालिग्राम जी संग विवाह रचाया,
हर घर आँगन दीपों से महक उठा,
चिड़ियों की चहचहाट की गूँज से,
आसमान भी नाच उठा।
सबने मिलकर उत्साह मनाया,
बस मन में है एक आस,
प्रेम और विश्वास की ज्योति
हमेशा बरकरार रहे।
-आकांक्षा गुप्ता
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X