पता नहीं क्यों,
मस्तिष्क की गलियों में,
प्रत्येक घर की खिड़कियों से,
समय-समय पर,
एक सुगंध बाहर आती है।
वो सुगंध जो मस्तिष्क को हिलाती है,
नेत्रों को कुछ और ही दिखाती है,
कानों में कुछ अलग सी गूँजें उठती हैं।
वो सुगंध थी विचारों की,
जो तन से मन की स्थिति को अलग करती है।
अंतर्मन में नवजगत की अनुभूति होती है,
विचार उस जगत का निर्माता है;
व्यक्ति कुछ पल द्विजगतीय बन जाता है।
क्षणों में ही अदृश्य तरंग,
तनोमन स्थिति एक करती है।
नेत्रों के समक्ष एक ही वास्तविकता होती है,
कानों में असल जगत की गूँज आने लगती है।
यह दशा भी तब तक रहती है,
जब तक नए विचार की सुगंध न आ जाए।
- तन्नू राजोतिया
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X