आप अपनी कविता सिर्फ अमर उजाला एप के माध्यम से ही भेज सकते हैं

बेहतर अनुभव के लिए एप का उपयोग करें

विज्ञापन

चरणों में अरदास है, रखना मुझ पर कर।।

                
                                                         
                            शीश धरे शशि भाल पर, जट में गंग बहाय।
                                                                 
                            
ललाट नयन अग्निमय, त्रिनेत्रधारी कहलाय।।

व्याघ्रचर्म धारण किए, धूनी रमाएँ नाथ।
‘ॐ नमः शिवाय’ जपे, भक्तों के दिन-रात।।

कंठ विराजे नाग हैं, भस्म रमाएँ अंग।
डमरू की ध्वनि गूँजती, हर ले मन के रंग।।

नीलकंठ विषपान कर, जग का किया कल्याण।
भोलेनाथ की भक्ति से, मिटते सब संताप।।

रौद्र रूप जब धारते, दुष्टों का संहार।
करुणामय बन भक्त पर, करते सदा उपकार।।

कोटि-कोटि प्रणाम हे, शम्भु शिव अभयंकर।
चरणों में अरदास है, रखना मुझ पर कर।।

अपराधों को क्षमा करो, हर लो मन का भार।
शिव-कृपा से सुख मिले, जीवन हो सुखसार।।
-अतिशा माथुर
 
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
1 सप्ताह पहले

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
विज्ञापन
X
बेहतर अनुभव के लिए
4.3
ब्राउज़र में ही

अब मिलेगी लेटेस्ट, ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग न्यूज
आपके व्हाट्सएप पर