बचत करना एक अच्छी सोच है
बचत करना मुश्किल का स्रोत है
बचत करना भविष्य की सुरक्षा है
बचत करना भविष्य का विश्वास है।
बचत उतनी ही कर वर्तमान सुलभ हो
बचत उतनी ही करें भविष्य सरल हो
बचत उतनी ही करें भविष्य मंगलमय हो
बचत उतनी ना करें आप उपयोग न कर पाए।
बचत हर देश करता है अनहोनी घटना के लिए
आने वाले समय में जनता को चीज सुलभ हो
सोना चांदी जरूरी चीजों का भंडार करता है
अपने देश का भविष्य सुरक्षित सदृड करता है।
बड़े-बड़े लोग बड़े-बड़े अभिनेता अभिनेत्री
जब शीर्ष पर होते अनाप-शनाप खर्च करते हैं
जब समय खत्म हो जाता है कमाई नहीं होती
मूफलसी का जीवन यापन करने को मजबूर होते हैं।
बचत करना भविष्य को स्वर्णिम बनाता है
आज की बजट सुलभ भविष्य की गारंटी है।
-पारस जैन
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X