रूप चौदस
आओ मिलकर
रूप चौदस मनाऐं
तन मन को चंदन हल्दी
गुलाबजल का उबटन
लगा साफ करें।
भगवान श्री कृष्ण ने
राक्षस नरकासुर को मारा
सोलह हजार राजकुमारीयो को
उनके चंगुल से बचाया
आओ मिलकर
रूप चौदस मनाए।
धूल और रक्त से सने
भगवान श्री कृष्ण को
चंदन हल्दी गुलाब जल
के उबटन से नहलाया
उनका रूप निखर आया
आओ रूप चौदस मनाए।
करो यमराज को दीपदान
राजा रति देव के जैसे
बैकुंठ धाम जाऐं
रूप चौदस प्रेम से मनाऐं।
घर का कचरा कबाड़ा साफ करे?
घर को उज्ज्वल बनाऐं
अपने तन मन को साफ करे
नकारात्मक ऊर्जा नष्ट करे
सकारात्मक ऊर्जा प्राप्त करे
सौंदर्य से ओत प्रोत हो जाऐं
आओ रूप चौदस मनाऐं।
मंदिरों में, शस्त्रागार में, मठों में,
घर में दीपक जला
नरक चतुर्दशी मनाऐं
नरक जाने का मार्ग दूर करे
आओ रूप चौदस मनाऐं।
महालक्ष्मी को घर बुलाओ
धन्य धान्य से समृद्धि पावो
करो तन मन उज्जवल
चलो रूप चौदस मनाऐं।
-पारस जैन
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X