आप अपनी कविता सिर्फ अमर उजाला एप के माध्यम से ही भेज सकते हैं

बेहतर अनुभव के लिए एप का उपयोग करें

विज्ञापन

बिना यह पूछे कि समुद्र उसका होगा या नहीं।

                
                                                         
                            मेरा प्रेम न दिखता था, और न ही कोई वृतांत कहानी थी,
                                                                 
                            
वह मेरे भीतर घटते उस सत्य का साक्षी था,
जिसे शब्दों की कभी आवश्यकता नहीं पड़ी।
न उसे कहने की कोई कामना थी,
न उसे दुनिया को दिखाने की आकांक्षा।
क्योंकि जो सत्य होता है,
वह किसी प्रमाण का मोहताज नहीं होता —
वह स्वयं अपना प्रकाश होता है।
मैंने प्रेम को विचार नहीं बनाया,
उसे अपने आचरण में उतारा।
वह मेरे कहने में नहीं,
मेरे होने में रहा।
न वह मेरा था, न तेरा,
न उसे पाने की कोई शर्त थी,
न खो देने का कोई भय।
वह बस था—
जैसे साँस होती है,
जैसे धूप बिना किसी आग्रह के उतरती है,
जैसे नदी बहती है
बिना यह पूछे कि समुद्र उसका होगा या नहीं।
शायद प्रेम का अंतिम सत्य यही है—
उसे पाने वाला कोई नहीं होता,
उसे खोने वाला भी कोई नहीं।
वह बस होता है…
और जब प्रेम सचमुच प्रेम होता है,
तो व्यक्ति चला जाता है,
समय बदल जाता है,
कहानियाँ समाप्त हो जाती हैं—
लेकिन वह भीतर घटा हुआ सत्य
वहीं रहता है।।
- राकेश कुमार तिवारी 
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
2 hours ago

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
विज्ञापन
X
बेहतर अनुभव के लिए
4.3
ब्राउज़र में ही

अब मिलेगी लेटेस्ट, ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग न्यूज
आपके व्हाट्सएप पर