प्रेम अधूरा निभाया नहीं जा सका,
दर्द ख़ुद से छुपाया नहीं जा सका।
भूल जाते थे हम खाना खाना भी पर,
हमसे तुमको भुलाया नहीं जा सका।
दर्द देकर भी तुम मेरे प्रियतम रहे,
प्रेम करके भी मैं क्यों तुम्हारा नहीं।
वादे करती रही तुम हज़ारों मगर,
वादा एक भी तो तुमने निभाया नहीं।
चलो छोड़ो उन वादों का अब कोई मतलब नहीं,
मैंने माना मैं गलत तुम सही।
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X