आप अपनी कविता सिर्फ अमर उजाला एप के माध्यम से ही भेज सकते हैं

बेहतर अनुभव के लिए एप का उपयोग करें

विज्ञापन

प्रकृति में प्रतिबिब यथार्थ का

                
                                                         
                            सावन में सरिता को
                                                                 
                            
यह नहीं रहता आभास,
बिन मेघ सूख जाएगा
उसका भी कंठ।
फिर भी उन्माद में
तट की सरहद को जब
लाँघती उफान के आगोश में,
उजाड़ देती कई बस्तियाँ।

कितने भी कुशल हों नाविक,
अति-आत्मविश्वास के अहंकार में
फँसकर भँवरजाल में,
डूब जाती कश्तियाँ।

वृक्ष कितना भी हो पुरोधा,
पतझड़ में
साथ छोड़ देती हैं
एक-एक कर सारी पत्तियाँ।

रोशन दीप में
कितना भी हो घृत,
आँधी जब आती है,
बुझ जाती हैं सारी बातियाँ।

जून माह में तपन
कितना भी करे
अपनी शोहरत और स्वभाव का अभिमान,
बादल घुमड़कर बरसते हैं,
धराशायी हो जाता उसका भी गुमान।

विलासिता की प्रतिस्पर्धा के पथ पर
इठलाता इंसान,
दौलत और शोहरत पर भले करे नाज़,
उखड़ती जब साँसें,
संचित संपदा को समेटने का
समय तक नहीं देते यमराज।
-कैलाश सनोलिया
 
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
एक महीने पहले

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
विज्ञापन
X
बेहतर अनुभव के लिए
4.3
ब्राउज़र में ही

अब मिलेगी लेटेस्ट, ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग न्यूज
आपके व्हाट्सएप पर