क्या मैं बताऊं अपने जीवन के किस्से?
थी मैं प्राथमिक विद्यालय के हिस्से
अपने नटखट और मस्ती भरे जीवन में |
सभी ने कहा मेंढक है तू कुएँ की ,
समुद्र अभी बहुत बड़ी है ,
कुछ ने बताया , कुछ ने समझाया
सबकी बातें सुन चली मैं तालाब में ,
मछली बनकर समुद्र घुमने |
लेकिन भूल ही गई थी मैं ,
मेंढक तो हूँं मैं कुंए की ,
मछली की तरह तैरना तो ,
आता ही नहीं मुझे |
मैं वापस जा नहीं सकती अपने कुंए में ,
क्योंकि पिता ने कई संघर्ष करके ,
रखा है समुद्र के किनारे में ,
पुरा समुद्र तैरने के वास्ते
बड़ी मछलीयां देख डर - सी गई थी मैं ,
सोचा ना बन पाउंगी इन जैसे में ,
फिर कुछ मछलियों ने तैरना सिखाया ,
कुछ ने हौसला दिया |
फिर भी सिमट कर रह गई मैं ,
मेरी हार साफ़ दिख रही थी मुझे |
पिता बाहर से हौसला तो देते रहे ,
पर अंदर से टूट गए थे वे भी ,
बस थोड़ी सी उम्मीद बची थी उनमें ,
क्योंकि अभी तो बस शुरुआत थी मेरी -
हौसलों के पंख थी मुझमें ,
चाहुँ तो अब भी उड़ सकती हुँ आसमान में |
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X