आप अपनी कविता सिर्फ अमर उजाला एप के माध्यम से ही भेज सकते हैं

बेहतर अनुभव के लिए एप का उपयोग करें

विज्ञापन

कारगिल विजय दिवस

                
                                                         
                            हिम शिखरों पर गूँजी फिर, भारत की हुंकार,
                                                                 
                            
वीरों ने लिख दी शौर्य की, अमर विजय पतवार।
सीना ताने बढ़ चले, लेकर तिरंगा हाथ,
मातृभूमि की आन हेतु, अर्पित कर दी साँस।

गोली, बम, बारूद भी, जिनको डिगा न पाए,
भारत माँ के वीर सपूत, हँसकर शीश चढ़ाए।
दुर्गम पर्वत, बर्फ़ीली रातें, बन गईं रणभूमि,
शत्रु काँपा देखकर उनकी अद्भुत रणधूमि।

टाइगर हिल से द्रास तक, गूँजा जयघोष महान,
वीर सपूतों के बलिदान से, ऊँचा हुआ सम्मान।
हर सैनिक के रक्त से, तिरंगा और निखरा,
भारत का गौरव विश्व में, स्वर्णिम अक्षर बिखरा।

आओ मिलकर आज करें, उन वीरों को प्रणाम,
जिनके कारण सुरक्षित है, भारत का हर धाम।
कारगिल की विजय गाथा, युग-युग तक दोहराएँ,
वीर शहीदों के चरणों में, श्रद्धा-सुमन चढ़ाएँ।
-अतिशा माथुर
 
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
2 महीने पहले

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
विज्ञापन
X
बेहतर अनुभव के लिए
4.3
ब्राउज़र में ही

अब मिलेगी लेटेस्ट, ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग न्यूज
आपके व्हाट्सएप पर