आप अपनी कविता सिर्फ अमर उजाला एप के माध्यम से ही भेज सकते हैं

बेहतर अनुभव के लिए एप का उपयोग करें

विज्ञापन

"झूम के बरसो...। "

                
                                                         
                            झूम के बरसो बरखा रानी...,ñ
                                                                 
                            
दिल तरसे, मेरा मन तरसे...।
चोमासी प्यासीतप्त धरा का,
फिर भीगन को तन तरसे.....।
गरजो बदरा, बरसो बदरा.....।
"मधुवन " मे "मयूरा " नाच उठा...।
खाली भर दो "ताल -तलईयाँ",
"सूखे -कंठ " की प्यास बुझाने,
"चंचल मृगां " भाग उठा....।...
खेतों मे बीज़ों के अंकुर,
ऊपर उठने को तरसे.....।
झूम के बरसो बरखा रानी,
दिल तरसे मेरा मन तरसे....।
फूल खिले हैं, गुलशन -गुलशन...
बीते पतझड़ के मौसम,
ऋतु आयी बहारों वाली,
धरती के नज़ारों वाली,
जीव-जीव मे आस जगी है,
नभ से जैसे अमृत बरसे.....।
झूम के बरसो,बरखा रानी....,
दिल तरसे, मेरा मन तरसे......।
-शरद कुमार श्रीवास्तव.....।







Bar
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
2 महीने पहले

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
विज्ञापन
X
बेहतर अनुभव के लिए
4.3
ब्राउज़र में ही

अब मिलेगी लेटेस्ट, ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग न्यूज
आपके व्हाट्सएप पर